मानसिक रोगी ने अपने ही घर में आग लगायी

बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत न्यू टाउन रोड नंबर 10 के तीन का एक नंबर क्वार्टर निवासी व मानसिक रोगी पवन कुमार पासवान (25) ने मंगलवार को अपने ही घर में आग लगा दी. घर के भीतर से धुआं निकलता देखकर पड़ोसी जमा हो गये. उन्होने घर में आकर पवन, उसकी बहन तथा पिता को […]

बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत न्यू टाउन रोड नंबर 10 के तीन का एक नंबर क्वार्टर निवासी व मानसिक रोगी पवन कुमार पासवान (25) ने मंगलवार को अपने ही घर में आग लगा दी. घर के भीतर से धुआं निकलता देखकर पड़ोसी जमा हो गये. उन्होने घर में आकर पवन, उसकी बहन तथा पिता को घर से बाहर निकाला. सीआईएसएफ दमकल विभाग को सूचित किया गया.
दमकल विभाग के कर्मियो ने त्वरित कार्रवायी कर आग पर काबू पाया. मामले की जानकारी हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी को भी दी गयी. स्थानीय तृणमूल नेता कंचन मुखर्जी ने कहा कि पवन के पिता आईएसपी से अवकाश ग्रहण कर चुके है. पवन मानसिक रूप से बीमार है. पिता भी अधिक उम्र के कारण अस्वस्थ है. सुबह में पवन माचिस लेकर कुछ कार्य कर रहा था. अचानक घर के बिस्तर में आग लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >