प्रेमी युगल का फंदे से झूलता शव बरामद

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना के कुचुट बसतपुर गांव स्थित एक पेड़ से प्रेमी युगल का फांसी के फंदे से झूलता शव मिलने की घटना से समूचे इलाके में हड़कंप मच गया. खबर मिलने के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज […]

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना के कुचुट बसतपुर गांव स्थित एक पेड़ से प्रेमी युगल का फांसी के फंदे से झूलता शव मिलने की घटना से समूचे इलाके में हड़कंप मच गया. खबर मिलने के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.
पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त गणेश माल (30) तथा माया माल(20) के रूप में हुयी है. गणेश चकुंदी ग्राम का जबकि माया शालीग्राम की रहने वाली थी. प्राथमिक पड़ताल के बाद पुलिस ने कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा है. किस वजह से दोनों ने आत्महत्या की अब तक इसकी जानकारी नही मिल पाई है. घटना की जांच की जा रही है. दूसरी ओर, स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के कारण दोनों ने संभवत: यह कदम उठाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >