गांधी मोड़-54 फुट के बीच रोड निर्माण की मांग

दुर्गापुर : सिटी सेंटर के सिद्धो-कान्हू इंडोर स्टेडियम से गांधी मोड़ निगम मैदान से सटे बीचोबीच जंगल के जरिये 54 फुट तक सड़क निर्माण करने की मांग उठी है. मंगलवार को इलाके के दर्जनों लोगों ने निगम एवं अड्डा कार्यालय जाकर विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की और जंगल काटकर सड़क निर्माण करने का आवेदन किया. […]

दुर्गापुर : सिटी सेंटर के सिद्धो-कान्हू इंडोर स्टेडियम से गांधी मोड़ निगम मैदान से सटे बीचोबीच जंगल के जरिये 54 फुट तक सड़क निर्माण करने की मांग उठी है. मंगलवार को इलाके के दर्जनों लोगों ने निगम एवं अड्डा कार्यालय जाकर विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की और जंगल काटकर सड़क निर्माण करने का आवेदन किया. अब तक 21 नम्बर वार्ड के लोगों को गांधी मोड़ निगम मैदान से होकर एनआईटी कैंपस से घूम कर रांची कॉलोनी, तपोवन होते हुये 54 फुट जाना पड़ता है.
इससे लोगों को समय की बर्बादी एवं परेशानी होती है. आवेदन जमा करने आये मलय सरकार, नयन मंडल, शुक्ला मजुमदार ने कहा कि गांधी मोड़ के निगम मैदान से सटे जंगल से होकर चौवन फुट जाना काफी सुविधाजनक है. लोग पैदल या मोटरसाइकिल से कम समय मे इलाके में जल्दी पहुंच जाते हैं. एनआइटी होकर घूमकर जाने में समय अधिक लगता है. हालांकि जंगल एवं रास्ता डीएसपी के अधीन होने के कारण पिछले कई वर्षों से समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.
अब अड्डा, निगम एवं दुर्गापुर इस्पात प्रबंधन के बीच में विकास कार्यों को लेकर सहमति बनी है. अड्डा इस प्रस्ताव को डीएसपी के सामने पेश कर समाधान निकाल सकता है. सड़क निर्माण के लिए जंगल काटना गलत है लेकिन इलाके के विकास एवं लोगो की सुविधा के लिए काटे गये पेड़ों के बदले लोग दूसरे स्थान पर पौधरोपण कर समस्या का समाधान कर सकते हैं. अड्डा एवं निगम को इस मामले में सहयोग करने का आवेदन किया गया है. इस सन्दर्भ में निगम कमिश्नर अमिताभ दास ने कहा कि गांधी मोड़ से 54 फुट तक जंगलों के बीच से पेड़ काटकर सड़क बनाना संभव नहीं है. निगम सारदा पल्ली से 54 फुट होते हुये एनआईटी की मुख्य सड़क तक टू लेन सड़क निर्माण के प्रस्ताव पर मंजूरी दे चुकी है.
ठगी के आरोप में गिरफ्तार: दुर्गापुर. अंडाल थाना की पुलिस ने ठगी मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया. सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गयी. पकड़ा गया आरोपी बुद्धदेव सिंह गोपालमाठ के सजरा प्लॉट का रहने वाला है. उसके खिलाफ एक मई को मामला दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >