बांकुड़ा : जिला परिषद की 46 में से 31 सीट पर तृणमू की निर्विरोध तय निश्चित मानी जा रही है. कयास लगाये जा रहे हैं कि शेष 15 सीटों पर उसे चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. दूसरी बार जिला परिषद बोर्ड गठित करने को लेकर तृणमूल में उत्साह है. पंचायत समिति की 535 में से 341 पर तथा ग्राम पंचायत की 2505 में से 1593 सीट पर उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत लगभग दर्ज कर ली है. मात्र घोषणा होने की औपचारिकता बाकी है.
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आंकड़ों की जानकारी जिला निर्वाचन कमीशन कार्यालय ने दी है. जिला प्रशासन के मुताबिक नामांकन वापसी के अंतिम दिन शनिवार को जिला परिषद के टीएमसी के दस , भाजपा के तीन, कांग्रेस के दो तथा अन्य चार उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया. पंचायत समिति में टीएमसी के 141, भाजपा के 30, माकपा के 17, 15 निर्दल तथा एक अन्य उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया.
ग्राम पंचायत पर नजर डाले तो तृणमूल के 307, भाजपा के 143, माकपा के 65, कांग्रेस के पांच, आरएसपी के दो, 81 निर्दल तथा अन्य पांच उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है. नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद सभी दलों ने एक दूसरे को टक्कर देने के लिये प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. टीएमसी नेता देवदास दास का कहना कि हमलोग तैयारी मे जुट गये हैं.
दीवार लेखन से पोस्टर एवं दलीय झंडा लगाने का काम शुरू किया गया है. भाजपा जिला महासचिव सौगत पात्र ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिये सभी तैयारियां पूरी की जा रही है. घर-घर जाकर वोट मांगा जा रहा है. माकपा की ओर से कहा गया कि चुनाव प्रचार तेज हो गया है.
