आसनसोल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पश्चिम बर्दवान जिला अंतर्गत आठ प्रखण्ड में कुल 974 मतदान केंद्रों में से 215 केंद्रों को अति संवेदनशील की सूची में रखा गया है. 404 केंद्रों को संवेदनशील, 143 केंद्र को संवेदनशील से नीचे और 212 केंद्र को सामान्य की सूची में रखा गया है.
आठ प्रखण्डों में एकमात्र जामुड़िया में अति संवेदनशील की सूची में कोई भी मतदान केंद्र नहीं है जबकि रानीगंज और सालानपुर प्रखण्ड में सामान्य की श्रेणी में किसी भी केंद्र को शामिल नहीं किया गया है. रानीगंज में सिर्फ अति संवेदनशील और संवेदनशील के रूप में ही केंद्रों को चिन्हित किया गया है. यह सूची जिलाशासक शंशाक सेठी और पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने संयुक्त हस्ताक्षर से राज्य चुनाव आयोग को भेजी है.
किस आधार पर किया गया विभाजन
मतदान केंद्र को चार श्रेणी में अति संवेदनशील, संवेदनशील, संवेदनशील से नीचे और सामान्य की श्रेणी विभक्त करने का कार्य प्रत्येक प्रखण्ड के बीडीओ तथा थाना प्रभारी ने मिल कर किया है. इसमें पिछले चुनाव का आंकड़ा सामने रखकर वर्तमान परिस्थिति के आधार पर समीक्षा की जाती है. दोनों अधिकारियों ने अपनी सूची जिला प्रशासन को दी. जिलाशासक और पुलिस आयुक्त ने उस सूची पर अंतिम मुहर लगाकर चुनाव आयोग को भेजा. सूची के आधार पर चुनाव आयोग सुरक्षा का इंतजाम करेंगा.
सभी मतदान केंद्रों पर वीडियो रिकार्डिंग
प्रशासन सूत्नों के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी बूथों पर वीडियोग्राफी करने का निर्णय चुनाव आयोग ने लिया है. जिला अधिकारियों के साथ बैठक में चुनाव आयुक्त ने इस विषय पर चर्चा की और सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी करने की बात कही है. हालांकि इस विषय में चुनाव आयोग का कोई आदेश अभी तक जिला में नहीं आया है. वीडियोग्राफी पूरे मतदान की नहीं होगी. विशेष विशेष मुहूर्त की वीडियोग्राफी होगी. पंचायत चुनाव में फिलहाल वेब कैमरा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है.
प्रखण्ड स्तर पर मतदान केंद्रों की सूची
अंडाल प्रखंड में कुल 166 मतदान केंद्रों में से 25 को अति संवेदनशील, 98 को संवेदनशील, 29 को संवेदनशील से नीचे और 14 को सामान्य श्रेणी, बाराबनी प्रखंड के 107 केंद्रों में से 22 अति संवेदनशील, 27 संवेदनशील, 13 संवेदनशील से नीचे और 14 सामान्य, दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के 107 केंद्रों में से 54 अति संवेदनशील, 36 संवेदनशील, 14 संवेदनशील से नीचे और तीन सामान्य, कांकसा प्रखण्ड के 159 केंद्रों में से 32 अति संवेदनशील, 60 संवेदनशील, 36 संवेदनशील से नीचे और 31 सामान्य, पाण्डवेश्वर प्रखण्ड के 131 बूथों में से 26 अति संवेदनशील, 44 संवेदनशील, 22 संवेदनशील से नीचे और 39 सामान्य, रानीगंज प्रखण्ड के 84 केंद्रों में से 25 अति संवेदनशील और 59 संवेदनशील, जामुडिया प्रखंड के 109 केंद्रों में से 29 को संवेदनशील और 80 को सामान्य, सालानपुर प्रखंड के 111 केंद्रों में से 31 को अति संवेदनशील, 51 को संवेदनशील और 29 को संवेदनशील से नीचे की श्रेणी में रखा गया है.
प्रखंड के कौन इलाके अति संवेदनशील
सालानपुर प्रखंड में नेकडाजोडिया, जेमारी, रूपनारायनपुर एफपी स्कूल, बनजेमारी, जोडबाडी, जीतपुर, रामपुर, सामडी, लहाट, राधाबल्लभपुर, आलकुशा, फुलबेडिया एफपी स्कूल, एथोडा, खुदका और कल्यानेश्वरी हाई स्कूल, बाराबनी प्रखंड की भानोडा कोलियरी, मदनमोहनपुर, बलियापुर, लालगंज, नूनी, मनोहरबहाल कोलियरी, परु लबेडिया, बांसपहाड़ी, दासकियारी, कांटापहाडी, मदनपुर और केलेजोडा, पाण्डवेश्वर प्रखण्ड में शिवदुर्गा हिंदी हाई स्कूल, खोट्टाडीह कोलियरी, नामुपाडा एफपी स्कूल, केंदा एरिया कम्प्लेक्स, बंकोला कोलियरी, तालबागान, बहुला एफपी स्कूल, बहुला, जामग्राम बेनियादी एफपी स्कूल, परासकोल कोलियरी और कुमारडीही, अंडाल प्रखंड में धंधारडीही कृष्णमती जूनियर बेसिक स्कूल, लच्छीपुर एफपी स्कूल, परासकोल कोलियरी, खान्द्रा पंचायत कार्यालय का एरिया, सिदुली कोलयरी, दंगरपाडा, हरिशपुर, ईस्ट शीतलपुर कोलियरी एफपी स्कूल, उखडा ग्राम पंचायत कार्यालय, निराला शिक्षा निकेतन, अंडाल साऊथ बाजार उर्दू एफपी स्कूल, कांकसा प्रखंड में बासुदेवपुर एफपी स्कूल, विनोदपुर आईसीडीएस, सात कहानियां एफपी स्कूल, पानागढ़ बाजार हिंदी हाई स्कूल, विष्णुपुर एफपी स्कूल, गोपालपुर हाई स्कूल, गोपालपुर एफपी स्कूल, बमुण्डा एफपी स्कूल, गोपालपुर उत्तरपाडा एफपी स्कूल, बिनूरपुर एफपी स्कूल, आमलाजोडा हाई स्कूल, नतुनग्राम एफपी स्कूल, मुबारकगंज एफपी स्कूल, गांगिबल एफपी स्कूल इलाके, रानीगंज प्रखंड में रोटीबाटी हिंदी हाई स्कूल, कुमारदीना एफपी स्कूल, चपुई, चेलोद, मुर्गाथोल एफपी स्कूल, रांगाडांगा एफपी स्कूल, नार्थ ब्रूक कोलियरी एसएसके, बेलियाबाथान, छातापाथर, आमकुला कोलियरी, रानीगंज क्रि शचन एफपी स्कूल, बल्लभपुर ग्राम प्राइमरी स्कूल, बेलुनिया एफपी स्कूल और बख्तारनगर इलाके, दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड में मधाईपुर, चंदड्रांगा, रिसकडांगा, लस्का बांध, श्यामला, नूतनडांगा, बनग्राम, डोगला, मंदारबनी, पालशबनी, बैधनाथपुर, आमदही, झांझरा कोलियरी, रांगामाटी, मधाईगंज, लाबनापाडा, बांसिया एफपी स्कूल, आमलोका एफ पी स्कूल, ईच्छापुर एनसी हाई स्कूल, आरती एफपी स्कूल, पाठसबेरा एफपी स्कूल और शंकरपुर एफपी स्कूल मतदान केंद्र इलाके को अति संवेदनशील की सूची में शामिल किया गया है.
