श्रद्धालुओं के लिए खुला श्याम मंदिर का कपाट

आसनसोल : श्री श्याम सेवा ट्रस्ट (आसनसोल) के नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर में सोमवार को श्री श्याम के विग्रहो की स्थापना के साथ ही मंदिर का कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. प्रात: कालीन पूजा में नौ यजमान के रूप में सीताराम बगडिया, कृष्णा गोपाल गाडिया, महेश शर्मा, सुनील मुकीम, शंक र लाल […]

आसनसोल : श्री श्याम सेवा ट्रस्ट (आसनसोल) के नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर में सोमवार को श्री श्याम के विग्रहो की स्थापना के साथ ही मंदिर का कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. प्रात: कालीन पूजा में नौ यजमान के रूप में सीताराम बगडिया, कृष्णा गोपाल गाडिया, महेश शर्मा, सुनील मुकीम, शंक र लाल शर्मा, दुर्गा दीवान, ओम सुल्तानिया ने सपत्नी पूजा अर्चना की.
सुबह 10 बजे से श्याम प्रभु, शंकर तथा हनुमान के विग्रहो की प्राण प्रतिष्ठा महंत मोहन दास ने की. उसके पश्चात् भक्तवत्सल श्री श्याम प्रभु की असीम अनुकम्पा से भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भक्त जन अपने सपिवार के साथ शामिल हुये. अपराह्न् डेढ़ बजे से मंदिर का कपाट खोला गया. बाबा के दरवार में उनके दर्शनो के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही दरवाजे पर बैठी थी. आसनसोल नरेश बाबा श्री श्याम के मंदिर के दर्शनो के लिए सुबह से ही मंदिर के दरवाजे पर जमावडा लगा था. मंदिर का कपाट खुालते ही भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी. विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गयी. मेवे का प्रसाद बांटा गया.
कोलकाता की श्याम सेवक मंडली ने कीर्त्तन शुरू किया. साथ ही धनबाद, झरिया आदि स्थानो की कीर्त्तन मंडली ने भी अपने भजन प्रस्तुत किये. ‘सोने की छड़ी लेकर आये बाबा श्याम, भक्तो का करने कल्याण’ भजन पर श्रद्धालू झूम उठे. अपराह्न् तीन बजे से म्यूनिसिपल मैदान में परम श्रद्धेय नंद किशोर शर्मा, मुम्बई के रामअबतार जी अग्रवाल, कोलकाता के रवीन्द्र केजरीवाल, पुरूलिया के मनीष जी पंचारिया आदि ने अपने भक्ति संगीत से पूरे माहौल को भक्ति मय बना दिया.
इस दौरान ओकांरमल जी शर्मा, महामंडेश्वर आत्मप्रकाश, संतोष भाईजी, भागवत मर्मज्ञ संजय शास्त्री, विजय महाराज, हजारीमल सैनी, कुलभूषण शर्मा, विनोद गाडोदिया आदि उपस्थित थे. सबने इस पावन अवसर पर बाबा श्री श्याम से आत्मसात किया.
सियाराम अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अनिल जालान, विजय शर्मा, पंकज अग्रवाल, रतन लाल दीवान, राजू खेतान, पवन गुटगुटिया, पंकज अग्रवाल, सुमित जालान, असीम अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, राजेन्द्र अग्रवाल, विपिन जालान, सीताराम सांतोरिया, दिलीप हेलीवाल, मुकेश अग्रवाल, चंदन अग्रवाल , मुन्ना अग्रवाल आदि उपस्थित थे. राहालेन स्थित म्यूनिसिपल मैदान में श्याम महाभोग का प्रसाद भंडारा का इंतजाम किया गया था. इसमें हजारों श्रद्धालू शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >