दुकानों से हुई जब्ती, दी अंतिम चेतावनी

आसनसोल : नगर निगम इलाकों में प्रतिबंधित पदार्थों गुटखा, पान मसाला के सेवन एवं पोलिथिन के उपयोग को रोकने के लिए मेयर जितेंद्र तिवारी ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय एवं जीटी रोड संलग्न दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया. सेनिटेशन विभाग की टीम ने हॉट्टन रोड मोड़, जीटी रोड के किनारे की दुकानों, गुमटियों, पान […]

आसनसोल : नगर निगम इलाकों में प्रतिबंधित पदार्थों गुटखा, पान मसाला के सेवन एवं पोलिथिन के उपयोग को रोकने के लिए मेयर जितेंद्र तिवारी ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय एवं जीटी रोड संलग्न दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया. सेनिटेशन विभाग की टीम ने हॉट्टन रोड मोड़, जीटी रोड के किनारे की दुकानों, गुमटियों, पान दुकानों, स्टेशनरी दुकानों में तलाशी ली. विभिन्न कंपनियों के पान मसाला, गुटखा, पोलिथिन, प्लास्टिक के ग्लास और प्लास्टिक निर्मित सामान जब्त किये गये. उन्हें निगम परिसर में संग्रहित कर आग लगा दी गयी. जिन दुकानों से गुटखा, पान मसाला और पोलिथिन बरामद हुए, उन्हें कड़ी चेतावनी दी गयी.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि गुटखा व पान मसाला के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं गंभीर बिमारियों को देखते हुए निगम इलाकों में गुटखा पान मसाला के सेवन पर रोक लगा दी गयी है. पोलिथिन के उपयोग से भी कई बिमारियां होती हैं. रोक के बावजूद कुछ दुकानों में पोलिथिन एवं गुटखा बेचे जाने की शिकायत मिली थी. कार्रवाई के तहत गुटखा और पोलिथिन जब्त किये गये. दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी गयी है. मेयर श्री तिवारी के निर्देश पर ‘क्लीन आसनसोल, ग्रीन आसनसोल’ के संदेश लिखे जागरूकता वैन को बाजार इलाकों में भेज कर पान मसाला बेचे जाने और पोलिथिन का उपयोग न करने के संदेश को वाहन के माध्यम से प्रचारित किया गया और जनसाधारण से सहयोग का आग्रह किया गया. नागरिकों को इस संबंध में किसी प्रकार की शियायत के लिए निगम के टोल फ्री नंबर 18001204125 पर शिकायत करने का आग्रह किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >