अधिकार की भूख हड़ताल 19 तक के लिए स्थगित

आसनसोल : 2268 निजी सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा एजेंसी की नियुक्ति न होने तक इसीएल प्रबंधन की निगरानी में ही कार्य पर वापस रखने की मांग को लेकर इसीएल ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन की भूख हड़ताल 19 अप्रैल तक टल गयी. संगठन की संयुक्त सचिव सुदीप्ता पाल ने बताया कि महकमा शासक प्रलय रॉयचौधरी ने […]

आसनसोल : 2268 निजी सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा एजेंसी की नियुक्ति न होने तक इसीएल प्रबंधन की निगरानी में ही कार्य पर वापस रखने की मांग को लेकर इसीएल ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन की भूख हड़ताल 19 अप्रैल तक टल गयी. संगठन की संयुक्त सचिव सुदीप्ता पाल ने बताया कि महकमा शासक प्रलय रॉयचौधरी ने पत्न देकर सूचित किया है कि इस मुद्दे पर जिलाशासक की अध्यक्षता में 19 अप्रैल को उच्च स्तरीय बैठक होगी. जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा की जायेगी.
इसीएल के कार्मिक निदेशक, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, अधिकार यूनियन के महासचिव, संयुक्त सचिव, मेयर के प्रतिनिधि, अतिरिक्त जिलाशासक (जनरल), जिलाशासक कार्यालय में इसीएल के कार्यों के प्रभारी, जेएम सेक्सन के प्रभारी, पुलिस आयुक्त के प्रतिनिधि शामिल होंगे. मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्र म के तहत भूख हडताल के लिए जिलाशासक कार्यालय के समक्ष ही कार्यक्र म आरम्भ करने से पूर्व इस पत्न को लेकर बैठक की गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन की सकारात्मक पहल को देखते हुए 19 तक के लिए आंदोलन को स्थगित किया जाये. बैठक में यदि कोई ठोस परिणाम नहीं निकला तो 20 अप्रैल से आमरण अनशन का कार्यक्र म जिला शासक कार्यालय के समक्ष आरम्भ किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >