अनेकता में एकता के संकेत है बाबा भीमराव अंबेडकर

सांकतोडिया. ईसीएल मुख्यालय परिसर में कोल इंडिया एससी /एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ईसीएल (सिस्टा) ने शनिवार को डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी. सीएमडी अजय कुमार सिंह, कार्मिक निदेशक केएस पात्न, मुख्य सतर्कता अधिकारी डीबी सिंह, महाप्रबंधक (पीएंडआईआर) रबीन्द्र कुमार राउत, महाप्रबंधक (सीएसआर एवं कल्याण )आरके श्रीवास्तव, सीएमडी के तकनीकी सचिव नीलाद्रि राय, सिस्टा अध्यक्ष […]

सांकतोडिया. ईसीएल मुख्यालय परिसर में कोल इंडिया एससी /एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ईसीएल (सिस्टा) ने शनिवार को डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी. सीएमडी अजय कुमार सिंह, कार्मिक निदेशक केएस पात्न, मुख्य सतर्कता अधिकारी डीबी सिंह, महाप्रबंधक (पीएंडआईआर) रबीन्द्र कुमार राउत, महाप्रबंधक (सीएसआर एवं कल्याण )आरके श्रीवास्तव, सीएमडी के तकनीकी सचिव नीलाद्रि राय, सिस्टा अध्यक्ष डॉ एसके चौधरी, महासचिव दीनानाथ हरिजन आदि मौजूद थे.
संचालन राजभाषा विभाग प्रबंधक जितेन वर्मा ने किया. सीएमडी श्री सिंह ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर एक संकेत हैं अनेकता में एकता , सामाजिक समरसता का. अपनी स्थिति खुद नहीं सुधारना चाहेंगे तबतक कोई दूसरा इसे नहीं सुधार सकता. उन्होंने उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला. कहा कि यदि उनके आदशरें का थोड़ा भी अनुकरण करें तो सामाजिक स्थिति काफी सुधर जायेगी. बावा साहब के समय से अब के समय में काफी जागरूकता आई है. समाज के पिछडे तबके के उत्थान की जिम्मेबारी सक्षम लोगों की है. व्यक्ति की मर्यादा उसके पद से होती है और वहां से हटने के बाद समाज में उसकी मर्यादा उसके व्यव्हार व आचरण से होती है. किसी सफाई कर्मी को उसके पद के अनुसार अलग न रखकर अपने बीच में ही रखना चाहिए. कार्मिक निदेशक श्री पात्न ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति उनके आदशरे का थोड़ा भी पालन करेगा वह हमेशा आगे बढ़ता रहेगा. मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री सिंह ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >