undefined
पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट और बोलपुर में तृणमूल समर्थकों ने मंगलवार को हथियार लेकर खुलेआम रैली निकाली जिसकी चर्चा इलाके में जोरों पर हो रही है. खबरों की मानें तो विरोधी दल के प्रार्थी मंगलवार सुबह नामांकन करने ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे. विरोधियों का आरोप है कि उन्हें रोकने के उद्देश्य से तृणमूल बाइकवाहिनी ने हाथों में अस्त्र-शस्त्र लेकर खुलेआम शहर में हंगामा मचाया.
रामपुरहाट एसडीओ ऑफिस तथा बोलपुर एसडीओ ऑफिस के समक्ष भी पुलिस के सामने तृणमूल बाइकवाहिनी ने हथियार लहराये. पुलिसकर्मी तथा प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने रहे.
भाजपा जिला पर्यवेक्षक समीरन साहा ने कहा कि पहले दिन से ही तृणमूलकर्मियों की हिंसा रोकने को लेकर पुलिस तथा प्रशासन से आवेदन किया जा रहा है लेकिन सब देखते हुए भी पुलिस तथा प्रशासन उसे न देखने का ढोंग कर रहा है. मंगलवार सुबह भी तृणमूल की बाइकवाहिनी ने तांडव मचाया. हमारे प्रार्थियो को धमकी दी जा रही है. नामांकन पत्र वापस कर लेने का भय दिखाया जा रहा.
