जिलाशासक, पुलिस आयुक्त संग एनएचआरसी ने की बैठक

आसनसोल : राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को आसनसोल पहुंची. टीम का नेतृत्व कर रही आयोग की अन्वेषण प्रभाग के समूह दो की प्रमुख वरीय पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) सुमेधा द्विवेदी ने सोमवार को जिला शासक शशांक शेठी और पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा के साथ बैठक कर रामनवमी के दौरान […]

आसनसोल : राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को आसनसोल पहुंची. टीम का नेतृत्व कर रही आयोग की अन्वेषण प्रभाग के समूह दो की प्रमुख वरीय पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) सुमेधा द्विवेदी ने सोमवार को जिला शासक शशांक शेठी और पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा के साथ बैठक कर रामनवमी के दौरान आसनसोल और रानीगंज शहरों में फैली गुटीय हिंसा की जानकारी ली तथा रिपोर्ट संग्रह किया.

जिला शासक श्री सेठी ने पांच पेज की रिपोर्ट में 26, 27 और 28 मार्च को रामनवमी के उपलक्ष्य पर रानीगंज और आसनसोल में भड़की हिंसा की संपूर्ण जानकारी दी. सुश्री द्विवेदी ने कहा कि यहां हुयी हिंसा को एनएचआरसी ने संज्ञान में लिया है. जिसके आधार पर उन्हें जांच का दायित्व दिया गया है. जांच की रिपोर्ट आयोग को सौंपी जायेगी. उसके उपरांत आयोग अपनी कार्यवाई करेगा.

पांच दिन का दौरा होगा टीम का

एनएचआरसी की पांच सदस्यीय टीम में वरीय पुलिस अधीक्षक सुश्री द्विवेदी के साथ, निरीक्षक स्तर के अधिकारी विमल उप्पल, राजेन्द्र सिंह, लाल बहार और आईपी सिंह शामिल है. सोमवार को पहुंची यह टीम 13 अप्रैल तक आसनसोल में रु केगी और हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी.

अनुवादक मुहैया कराया गया टीम को

आसनसोल व रानीगंज में गुटीय हिंसा प्रभावित इलाके का जायजा लेने आयी एनएचआरसी की टीम के लिए स्थानीय प्रशासन ने अनुवादक मुहैया कराया है. बांग्ला भाषा का अनुवाद हिंदी में करने के लिए एक अनुवादक दिया गया है. प्रभावित इलाकों में बांग्लाभाषी लोग भी होने के कारण दिल्ली से आयी इस टीम को इन लोंगों से बात करने या उनकी बात समझने में कोई समस्या न हो इसके लिए बंगला हिंदी अनुवादक मुहैया कराया गया.

दो लियाजो अधिकारी नियुक्त

टीम के सदस्यों के लिए पुलिस की ओर से उनके लियाजो अधिकारी के रूप में पुलिस निरीक्षक अशोक बोस को और प्रशासन की ओर से सालानपुर के बीएलएंडएलआरओ रु द्ररूप भट्टाचार्य को नियुक्त किया गया है.

जिला शासक से 24 मिनट बैठक

एनएचआरसी टीम सोमवार को सुबह नौ बजे कोलकाता दमदम हवाई अड्डा पर उतरी. वहां से सवा एक बजे आसनसोल के निजी होटल में पहुंची. लंच के बाद टीम के सदस्य अपराह्न् 02:57 बजे से 03:21 बजे तक जिलाशासक श्री सेठी के साथ बैठक की. वहां से टीम के सदस्य पुलिस आयुक्त कार्यालय गये. वहां उन्होंने पुलिस आयुक्त श्री मीणा के साथ बैठक की. सुश्री द्विवेदी ने इन बैठकों के बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया. हालांकि माना जा रहा है कि जिलाशासक श्री सेठी तथा पुलिस आयुक्त श्री मीणा ने इन गुटीय हिंसा के कारणों, इसमें चिन्हित अपराधियों की भूमिका, पुलिस के स्तर से की गयी तात्कालिक कार्रवाई, दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों तथा गिरफ्तारी आदि की जानकारी दी. इसके साथ ही सभी संबद्ध पक्षों के बीच सौहार्द बनाने की दिशा में की गयी पहल तथा पीड़ितों को दी जा रही राहत की भी जानकारी दी गयी है.

कल से इलाके का दौरा करेगी टीम

एनएचआरसी की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार से इलाके के दौरे पर निकलेगी. टीम का नेतृत्व कर रही सुश्री द्विवेदी ने बताया कि 26,27 और 28 मार्च को रानीगंज और आसनसोल में हुयी हिंसा की घटना की जांच के लिए टीम सभी इलाकों का निरीक्षण करेगी. संबंधित पीड़ितों से भी मुलाकात की जायेगी. इसके विभिन्न पहलुओं की भी जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >