आसनसोल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रखंड स्तर पर ऑब्जर्वर की सूची शनिवार को जारी कर दी गयी. पूरे राज्य में कुल 161 ऑब्जर्वर नियुक्त किये गये हैं. पश्चिम बर्दवान जिला में प्रत्येक दो प्रखण्ड पर एक ऑबजर्वर नियुक्त किया गया है.
अंडाल और पाण्डवेश्वर प्रखंड के ऑब्जर्वर के रूप में अतिरिक्त निदेशक लोकल बॉडीज (सिलीगुडी) के सुदीप्त भट्टाचार्य, बाराबनी और सालानपुर प्रखण्ड के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग में आरटीए सचिव अचिन्त कुमार मंडल, रानीगंज और जामुड़िया प्रखंड में पर्यावरण विभाग के वरीय कार्मिक प्रबंधक पश्चिम बंगाल पोल्यूशन बोर्ड के अभिजीत बोस तथा कांकसा और दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के लिए यूडीएंडएमईएंडटी विभाग के आईएलजीयूएस के अतिरिक्त निदेशक बद्री नारायण कर को ऑबजर्वर का दायित्व दिया गया.
