आसनसोल : बीते बुधवार को वैलेंटाइन वीक समाप्त हो गया. क्यों न प्यार की इस खुमारी को एक सप्ताह के लिए और जुनून में बदले. हम और आप मिलकर अपने शहर को प्यार करें, शहर को ग्रीन व क्लीन यानी हरियाली और खुशहाली में परिणत करने की दिशा में अग्रसर हो. शुक्रवार से शहर में पुस्तक मेला शुरू हो रहा है. दस दिनों तक पुस्तकों का समय होगी, ज्ञान का समय होगा, अड्डा का समय होगा. इसका उपयोग करें.
चलें, क्यों न इस सप्ताह करें अपने प्यारे व दुलारे शहर आसनसोल को प्यार
आसनसोल : बीते बुधवार को वैलेंटाइन वीक समाप्त हो गया. क्यों न प्यार की इस खुमारी को एक सप्ताह के लिए और जुनून में बदले. हम और आप मिलकर अपने शहर को प्यार करें, शहर को ग्रीन व क्लीन यानी हरियाली और खुशहाली में परिणत करने की दिशा में अग्रसर हो. शुक्रवार से शहर में […]

वेलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे होता है. गुलाब स्वच्छता तथा ताजगी का प्रतीक है. शहर के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है. इसके लिए हम संकल्प लेने के साथ ही यह पहल कर सकते हैं कि सार्वजनिक स्थलों तथा अपने घर के आसपास कोई गंदगी नहीं फैलायेंगे तथा इसके लिए जागरूकता के लिए सक्रिय भी रहेंगे. इसके लिए नगर निगम प्रशासन के सात-साथ विभिन्न संस्थाओं के साथ सहयोग करेंगे, सुझाव लेंगे और सुझाव देंगे.
वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है. इस दिन से शहर के लोगों खास कर युवाओं से प्रबुद्धजन प्रपोज डे पर खुद को प्रपोज करने तथा शहर को सुंदर बनाये रखने का संकल्प ले सकते हैं. स्वयं को शहर की स्वच्छता तथा हरियाली के लिए प्रतिबद्ध कर सकते हैं.
वीक का तीसरादिन चॉकलेट डे होता है. चॉकलेट का अर्थ संबंधों में मिठास लाना है. सप्ताह के तीसरे दिन शहर के नागरिकों के जीवन तथा आपसी संबंधों में मिठास भरने के लिए क्यों न भाईचारे और सौहार्द का माहौल बनाये. क्यों न इस शहर को ‘सिटी ऑफ ब्रदरहुड’ के रूप में विकसित करे तथा हमेशा तनाव की आशंका को जड़ से समाप्त करने का संकल्प और सक्रियता शुरू करें.
आसनसोल शहर में काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) की स्थापना के बाद यह कोलकाता के बाद राज्य मेंसबसे बड़े एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है. हिंदी माध्यम, बांग्ला माध्यम, ऊदरू माध्यम तथा अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज आदि स्थापित हैं या स्थापना के दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में सप्ताह के चौथे दिन टेडी डे की तर्ज पर शहर को संस्कारशाला के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया ही जा सकता है. ताकि दूसरे राज्यों खासकर सीमावर्त्ती झारखंड, उड़ीसा व असम तथा अन्य जिलों के हजारों विद्यार्थी यहां से शहर की एक नयी पहचान संदेश के रूप में लेकर जाये.
वेलेंटाइन वीक में पांचवें दिन प्रॉमिस डे की तर्ज पर पिछले चार दिनों में लिए संकल्प तथा शुरू की गयी गतिविधियों को जारी रखने तथा उनकी समीक्षा कर उनकी कमियों को दूर करने का प्रॉमिस खुद से करें. शहर में अमन-चैन बरकरार रखने के लिए सभी समुदाय के लोग सौहार्द तथा सद्भावना का संकल्प लें. ऐसा माहौल तैयार करें कि बाहरी लोग शहर के निवासियों पर गर्व करें.
हग डे का अपना विशेष महत्व है. इसके प्रतीक के रूप में हम अपने शहर को इमोशनल बनाने की दिशा में पहल कर सकते है. ताकि शहर के निवासियों के बीच जुड़ाव भावनात्मक तौर पर इतना बढ़ जाये कि सभी एक-दूसरे के सुख-दु:ख में भागीदार बने.
वेलेंटाइन वीक के किस डे की तर्ज पर शहर के युवाओं की वीरता, साहस और शौर्य को किस करें. बच्चों को ऐसे साहसिक कदम उठाने को प्रोत्साहित करें, जो देश व समाज के लिए जरूरी हो. इसके साथ ही सप्ताह के अंतिम दिन सभी डे पर लिये गये संकल्प को दोहराये और अपने शहर को सुंदर तथा संपन्न बनाने के लिए आगे बढ़े.