आसनसोल : रंगदारी के खिलाफ अभियान चला रही हीरापुर थाना पुलिस को उड़ीसा के पेशेवर शूटर विपिन स्वाइन के सहयोगी अमरजीत सिंह उर्फ मोगली (25) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. हालांकि पुलिस का दावा है कि विपिन भाग निकलने में सफल रहा. विपिन इसके पहले भी आर्म्स सप्लायर के रूप में रानीगंज थाना […]
आसनसोल : रंगदारी के खिलाफ अभियान चला रही हीरापुर थाना पुलिस को उड़ीसा के पेशेवर शूटर विपिन स्वाइन के सहयोगी अमरजीत सिंह उर्फ मोगली (25) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. हालांकि पुलिस का दावा है कि विपिन भाग निकलने में सफल रहा. विपिन इसके पहले भी आर्म्स सप्लायर के रूप में रानीगंज थाना पुलिस के हाथों जेल भेजा जा चुका है. पुलिस को अंदेशा है कि विपिन तथा अमरजीत इस इलाके में हथियारों की सप्लाई कर रहे थे.
पुलिस ने उसे नौ दिनों की पुलिस रिमांड में लिया है. पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं.
पुलिस सूत्रों ने कहा कि हीरापुर थाना अंतर्गत ध्रुवडंगाल निवासी अमरजीत को दामोदर स्टेशन रोड में छापेमारी कर गिरफ्तार किया. उसका सहयोगी विपिन फरार होने में सफल रहा. तलाशी में अमरजीत के पास से पाइपगन तथा कारतूस बरामद हुआ. उसे बुधवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट को बताया कि आरोपी का कनेक्शन उड़ीसा निवासी विपिन स्वाइन के साथ है. पुलिस का अनुमान है कि इसी के द्वारा बर्नपुर व आसनसोल में हथियार सप्लाई की जाती थी.
पुलिस ने पूरे मामले की जांच तथा विपिन सहित गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से 14 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की गई. कोर्ट ने दोनो पक्षों को सुनने के बाद नौ दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की.
पेशेवर शूटर विपिन स्वाईन का सहयोगी अमरजीत लोडेड पाइपगन संग गिरफ्तार
आसनसोल एसीजेएम कोर्ट में पेश कर लिया नौ दिनों की रिमांड पर, पूछताछ जारी
पुलिस अधिकारियों को है अंदेशा- आसनसोल, बर्नपुर में देता है हथियार
ओड़िसा के विभिन्न इलाकों में होगी छापेमारी, गिरोह को दबोचने की रणनीति होगी तैयार