यूपी, बिहार रवाना हुई पुलिस, सीआइडी टीम

मुथूट फाइनेंस दस दिनों बाद से करेगी शत्तरे के अनुसार समझौता आसनसोल : वित्तीय संस्थान मुथुट फाइनेन्स आसनसोल कोर्ट मोड़ शाखा में शनिवार की सुबह हुयी डकैती कांड में अपराधियों की तलाश में हीरापुर थाना पुलिस और सीआईडी की टीम दो अलग अलग टीम में बंटकर यूपी सहित नकटवर्ती राज्यों में छापामारी के लिए मंगलवार […]

मुथूट फाइनेंस दस दिनों बाद से करेगी शत्तरे के अनुसार समझौता

आसनसोल : वित्तीय संस्थान मुथुट फाइनेन्स आसनसोल कोर्ट मोड़ शाखा में शनिवार की सुबह हुयी डकैती कांड में अपराधियों की तलाश में हीरापुर थाना पुलिस और सीआईडी की टीम दो अलग अलग टीम में बंटकर यूपी सहित नकटवर्ती राज्यों में छापामारी के लिए मंगलवार को रवाना हो गयी.
पुलिस सूत्नों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों के शारीरिक गठन, चलने के तरीके और हावभाव से सभी अपराधियों की पहचान हो गयी है. यह सारे अपराधी अन्य राज्य के है. इन अपराधियों की कुछ सुराग मिले हैं. जिसके आधार पर पुलिस और सीआईडी छापामारी के लिए मंगलवार को दो राज्यों में अलग अलग गयी है. संभावना है कि अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे. लोकल ट्रीपर को पकड़ने के लिए नियमित छापेमारी की जा रही है. वह भी जल्द पकड़ा जायेगा.
इधर मंगलवार को वित्तीय संस्थान खुलते ही ग्राहकों की भीड़ जमा हो गयी और पूरे शाखा को घेर लिया. ग्राहक अपने-अपने जेवन को लेकर तरह तरह के सवालों का उत्तर जानने को बैचैन थे. आखिरकार प्रबंधन ने नोटिस लगा दिया कि दस दिन के बाद सोना न मिलने पर समझौता के तहत सेटलमेंट किया जायेगा.
मुथूट ने नोटिस लगाया
मंगलवार सुबह मुथुट फाइनेन्स की कोर्ट मोड शाखा खुलने से पहले ही ग्राहकों की भारी भीड पहले से ही वहां जमा थी. शनिवार को घटना के दिन शाखा प्रबंधन ने ग्राहकों को आश्वासन दिया था कि अपराधियों की पहचान हो गयी है. मंगलवार तक सारा माल पकड़ा जायेगा. जिसके आधार पर ग्राहक पहले से वहां यह जानने के लिए जमा थे कि क्या उनका समान बरामद हुआ या नहीं? यदि नहीं हुआ तो उनके जेवरों का क्या होगा? कैसे उनको वह मिलेगा?
इस दिन ग्राहकों का सामना करने के लिए संस्था के जोनल मैनेजर जार्ज कुमार बिल और रीजनल मैनेजर कुमार सुरेश शाखा में आये थे. ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए शाखा का मुख्य गेट बंद कर दिया गया. ग्राहकों के हर सवाल का उत्तर देने के लिए प्रबंधन ने बाहर नोटिस चिपका दिया. जिसमें लिखा गया था कि यदि जेवर बरामद नहीं होते है तो सेटलमेंट दस दिनों के बाद किया जायेगा. ग्राहक अपने आवेदन जमा दे सकते है. सेटलमेंट शर्तों के नियमानुसार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >