सरेशाम उड़ाये जेवरात, कीमती वस्त्र

मकान में ताला लगाकर उखड़ा बाजार गये थे पति-पत्नी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर उखड़ा पुिलस फांड़ी न े शुरू की जांच चोरों को जल्द ही गिरफ्तार करने का िदया आश्वासन अंडाल/दुर्गापुर : उखड़ा सारदा पल्ली के एक मकान को सरेशाम निशाना बनाते हुये चोर स्वर्णाभूषण, कीमती साड़ियां व अन्य वस्त्र लेकर चंपत हो गये. […]

मकान में ताला लगाकर उखड़ा बाजार गये थे पति-पत्नी
चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर उखड़ा पुिलस फांड़ी न े शुरू की जांच
चोरों को जल्द ही गिरफ्तार करने का िदया आश्वासन
अंडाल/दुर्गापुर : उखड़ा सारदा पल्ली के एक मकान को सरेशाम निशाना बनाते हुये चोर स्वर्णाभूषण, कीमती साड़ियां व अन्य वस्त्र लेकर चंपत हो गये. मकान मालिक सीताराम बर्नवाल पत्नी के साथ किसी काम से पास ही उखड़ा बाजार गये थे. उन्होंने बाजार जाने के समय घर में बकायदा ताला लगाया था. लेकिन चोर पीछे की खिड़की की ग्रील काटकर घर में प्रवेश कर गये और उनके लौटने से पहले ही चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये.
पति-पत्नी जब लौटे तो घर की हालत देख अवाक रह गये. उन्होंने उखड़ा फांड़ी पुिलस को घटना से अवगत कराया. पुिलस ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुिलस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.
घटना के संबंध में मकान मालिक सीताराम बर्नवाल ने कहा िक देर शाम घर में ताला लगाकर वह पत्नी को लेकर उखड़ा बाजार में किसी विशेष काम से गये थे. रात नौ बजे जब वे घर लौटे. ताला खोलकर घर में प्रवेश करते ही दोनों दंग रह गये.
घर में सामान इधर, उधर बिखरे पड़े थे. आलमारी खुली हुई थी. उन्होंने देखा िक पीछे की खिड़की की ग्रिल कटी हुयी थी. उन्हें माजरा समझने में देर नहीं लगी. उन्होंने फौरन उखड़ा फांड़ी पुिलस को इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया िक चोर आलमारी से डेढ़ भरी सोने की दो अंगुठियां, नयी सािड़यां एवं अन्य कीमती कपड़े लेकर फरार हुये हैं. इनकी कीमत लगभग पौने दो लाख है. घटना की जानकारी िमलने पर उखड़ा फांड़ी पुिलस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुिलस ने चोरी की प्राथमिक दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी. उखड़ा फाड़ी पुलिस प्रभारी पीपी चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >