दुर्गापुर : पत्नी कनिका दत्त को जलाकर मारने के आरोप में िगरफ्तार कम्बैट फोर्स के एएसआई संजीव दत्त को रविवार को अदालत में पेश किया गया. कनिका के भाई विप्लव की शिकायत पर उसे शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया था. मृतका भी दुर्गापुर थाने में पुिलस कांस्टेबल पद पर थी.
20 नवंबर को आग में झुलसने के बाद उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था. बीते शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. पुरुलिया निवासी कनिका के बड़े भाई विप्लव ने बताया िक सात साल पहले दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के एसएन बनर्जी निवासी संजीव दत्त के साथ बहन की शादी हुयी थी. पांच साल का पुत्र भी है. बहन को बहनोई संजीव ने ही जलाकर मार डाला है. कुछ दिन पहले भी उसे मारने के लिये किरासन तेल बदन पर डाल दिया था और उसे जलाने का का प्रयास किया था. लेिकन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया. शादी के बाद से ही सास, ससुर तथा देवर दहेज के िलये उसे प्रतािड़त करते थे. पड़ोसियों का कहना है िक संजीव के साथ कनिका का प्रतिदिन िकसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था.
