कोयला आधारित तीन उद्योगों में जांच आज

सबडिवीजनल एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश, मांगी रिपोर्ट सालानपुर थाना पुलिस साथ में लेगी इसाएल के सुरक्षा विभाग अधिकारियों को रूपनारायणपुर : सबडिवीसनल एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने सालानपुर थाना अंतर्गत तीन कोयला उद्योगों- प्रीमियर फ्यूल्स कोक, राजा कोक और जय मां दुर्गा फ्यूल कोक में जांच के लिए सर्च वारंट जारी किया. पुलिस को निर्देश […]

सबडिवीजनल एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश, मांगी रिपोर्ट

सालानपुर थाना पुलिस साथ में लेगी इसाएल के सुरक्षा विभाग अधिकारियों को
रूपनारायणपुर : सबडिवीसनल एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने सालानपुर थाना अंतर्गत तीन कोयला उद्योगों- प्रीमियर फ्यूल्स कोक, राजा कोक और जय मां दुर्गा फ्यूल कोक में जांच के लिए सर्च वारंट जारी किया. पुलिस को निर्देश दिया गया कि इसीएल सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर जांच की जाये. जांच में जो भी आपत्तिजनक या चोरी की वस्तु मिले,उसे सीज करें. इस संबंध में आठ दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी गयी है. आदेश के आलोक में सोमवार को उक्त तीन कारखानों में पुलिस और इसीएल के अधिकारी जांच करेंगे और पूरी जांच की वीडियो रिकार्डिंग भी की जायेगी.
इसीएल सालानपुर एरिया के सुरक्षा अधिकारी राजा पाल ने उक्त तीन कारखानों में अवैध कोयला जमा होने का कारण बताकर सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट से सर्च वारंट निर्गत कराने की अपील की थी. इस पर मजिस्ट्रेट ने 13 नवंबर को पुलिस को उक्त तीन कारखानों की फिज़किल रिपोर्ट 72 घंटे के अंदर जमा करने का आदेश दिया था. पुलिस द्वारा अपनी रिपोर्ट जमा देने के बाद मजिस्ट्रेट ने तीनों कारखानों की जांच के लिए सर्च वारंट जारी किया. जिसके आधार पर सोमवार को जांच की जायेगी. पिछली बार फिजिकल रिपोर्ट तैयार करने के दौरान पुलिस और इसीएल के सुरक्षा अधिकारियों के बीच तालमेल नहीं बैठने के कारण इसीएल के सुरक्षा अधिकारी पूरी जांच में शामिल नहीं थे. फैक्ट्री में ताला बंद होने के कारण बाहर से ही मुआयना कर लौट गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >