दुर्गापुर : राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के खिलाफ गुरूवार को भाजपा ने दुर्गापुर सिटी सेंटर बस पड़ाव से जुलूस निकाला. िवभिन्न इलाकों की परिक्रमा करते हुये दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के समक्ष पहुंच यह विरोध सभा में तब्दील हो गया. नेतृत्व कर रहे स्थानीय भाजपा नेता मनोहर कोणार्क और असीम प्रमाणिक ने कहा कि राज्य में 34 वर्ष के वाममोर्चा शासन और सात साल के तृणमूल शासन में कोई फर्क नहीं है.
वाममोर्चा सरकार िजस राह पर चली उसी पर तृणमूल सरकार भी चल रही है. लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. हाल के दिनों में दुर्गापुर नगर निगम के चुनाव में तृणमूल की गुंडागर्दी सभी ने देखी. चुनाव सिर्फ िदखावे के लिये हुआ. असल में वहां वोट लूटे गये. आने वाले कुछ महीनों में पंचायत चुनाव होना है. तृणमूल कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता अभी से ही लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. पुलिस भी तृणमूल कांग्रेस के साथ है. कार्रवाई में भेदभाव करती है.
भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाकर उन पर जुल्म करती है. उन्होंने कहा कि दुर्गापुर बैरेज का निर्माण होने के बाद उसकी कभी मरम्मत नहीं हुयी. इसका उदाहरण हाल में ही देखने को मिला है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी िनवेश के लिये बार-बार विदेशों का दौरा कर रही है लेकिन एक भी उद्योगपति यहां निवेश करने को तैयार नहीं हो रहा है.
वे राज्य में तृणमूल के िसंडीकेट से भलीभांति वाकिफ हो गये हैं. लोगों का भरोसा तृणमूल सरकार पर से उठता जा रहा है. अब लोग राज्य में एक और परिवर्तन के मूड में है. सभा के अंत में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मांगों का ज्ञापन दुर्गापुर महकमा शासक को सौंपा.
