बांकुड़ा : जिले के रायपुर ब्लॉक अन्तर्गत श्यामसुंदरपुर अंचल के निश्चिंतपुर ग्राम में भाजपा की पथसभा के दौरान 200 माकपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गये. जिला अध्यक्ष विवेकानंद पात्र ने उनके हाथों में पार्टी का झंडा थमाया. दूसरी ओर, ओंदा ब्लॉक अन्तर्गत कृष्णनगर में ओंदा तीन नंबर मंडल की अगुवाई में ब्लॉक कार्यकारिणी सभा आयोजित हुयी.
इसमें पार्टी के कार्यकलापों की समीक्षा हुयी. मौके पर एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत मंडल, विष्णुपुर सांगठनिक जिला के महासचिव अमरनाथ शाखा, जिला कमेटी सदस्य अंजन नागचौधरी एवं अन्य स्थानीय नेता उपस्थित थे. छतना में भी भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई. मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर चौधरी, प्रदेश महासचिव मिलन दत्त, मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरव कर्मकार एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेकानन्द पात्र उपस्थित थे
