वकीलों के दबाव में बस फिर से हुई जब्त

आसनसोल : आसनसोल पीपी पुलिस ने मंगलवार को आसनसोल बर्नपुर वाया रीवर साईड रूट पर चलनेवाली सिमरन बस को पुन: कब्जे में लिया. सनद रहे कि आसनसोल कोर्ट परिसर में सिमरन बस के चालक कोईला साव ने अधिवक्ता प्रमोद सिंह के साथ बदतमीजी की थी. जिसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ पीपी थाना में शिकायत दर्ज […]

आसनसोल : आसनसोल पीपी पुलिस ने मंगलवार को आसनसोल बर्नपुर वाया रीवर साईड रूट पर चलनेवाली सिमरन बस को पुन: कब्जे में लिया. सनद रहे कि आसनसोल कोर्ट परिसर में सिमरन बस के चालक कोईला साव ने अधिवक्ता प्रमोद सिंह के साथ बदतमीजी की थी.
जिसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ पीपी थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. आसनसोल महकमा कोर्ट में बार एसोसिएशन ने प्रमोद सिंह के समर्थन किया था. उसके बाद पुलिस ने सिमरन बस को जब्त कर लिया था. मुकेश सिंह ने जब इस मामले में बार एसोसिएशन से बात की थी. उन्होने प्रमोद सिंह से बात करने की सलाह दी. अधिवक्ता प्रमोद ने मालिक सिमरन बस के मालिक मुकेश सिंह ने बातचीत की. उन्होने कहा कि कईया साव को पेश करने के बात ही बस कोर्ट के आदेश से छूट जायेगा. लेकिन यूनियन तथा बस एसोसिएशन के निर्णय पर चालक को कोर्ट में पेश नहीं किया गया.
बीते रविवार को पीपी थाना के एसआई जयदेव मंडल ने बस को जिम्मानामा पर छोड़ दिया था. जिसके खिलाफ आसनसोल बार एसोसिएशन के सचिव बाणी मंडल ने आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल से मामले की शिकायत की. जिसके बाद पीपी थाना प्रभारी अमित हलदार को श्री मंडल ने बस को पुलिस कस्टडी में लेने का निर्देश दिया. मंगलवार को एसआई जयदेव मंडल का जिम्मानामा रद्द कर बस को वापस कस्टडी में ले लिया गया. अधिवक्ता श्री सिंह ने कहा कि सिमरन बस के मालिक से कोई रंजिश नहीं है. चालक को कोर्ट में पेश करना ही होगा. उसके बाद बस को रिलिज कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >