पानागढ़ में छठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ बाजार रेलपार झोपड़ी पाड़ा में छठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक भुजन बाउरी उर्फ शिबू को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को उसे दुर्गापुर महकमा कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे चार दिनों की पुिलस रिमांड पर […]

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ बाजार रेलपार झोपड़ी पाड़ा में छठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक भुजन बाउरी उर्फ शिबू को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को उसे दुर्गापुर महकमा कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे चार दिनों की पुिलस रिमांड पर भेज दिया है.

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि भुजन झोपड़ीपाड़ा की रहने वाली छठवीं की छात्रा को अमरूद का प्रलोभन देकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता िकसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनायी. परिजनों ने जब भजन से पूछताछ की तो उसने हाथापायी शुरू कर दी. जान से मारने की धमकी दी.

अंत में परिजनों ने थाने में अारोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दायर किया. त्वरित कार्रवाई करते हुये युवक को गिरफ्तार किया गया. छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है. यहां पर उसकी मेडिकल जांच भी की गयी. घटना से इलाके में आक्रोश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >