आसनसोल : आसनसोल कोर्ट स्थित घड़ी मोड़ में गुरूवार को बड़ी बस का चालक कईला साव बीच सड़क पर बस खड़ी कर पैसेंजर चढ़ा रहा था. अधिवक्ता प्रमोद सिंह कोर्ट की ओर आ रहे थे. उन्होंने बस चालक को बीच सड़क पर बस रोककर यात्री को उतारने पर विरोध जताया. जिसके बाद कईला साव अपने […]
आसनसोल : आसनसोल कोर्ट स्थित घड़ी मोड़ में गुरूवार को बड़ी बस का चालक कईला साव बीच सड़क पर बस खड़ी कर पैसेंजर चढ़ा रहा था. अधिवक्ता प्रमोद सिंह कोर्ट की ओर आ रहे थे. उन्होंने बस चालक को बीच सड़क पर बस रोककर यात्री को उतारने पर विरोध जताया. जिसके बाद कईला साव अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ उनसे बुरी तरह से उलझ गया.
अधिवक्ता प्रमोद ने गुस्से में अपनी मोटर बाईक बीच सड़क पर खड़ी कर दी. जिसके बाद बस चालक उग्र होकर उनकी ओर लपका. अधिवक्ता प्रमोद ने बस चालक को तमाचा जड़ दिया. जिसके बाद कोर्ट से उनके कई सहयोगी आ गये. उन्होने भी चालक की पिटाई की. बस कर्मचारी भाग खड़े हुये.
प्रमोद के सहयोगी चालक को आसनसोल बार एसोसिएशन कार्यालय की ओर ले जाने लगे. अचानक कईला उनकी पकड़ से निकल भागा. अधिवक्ताओ ने बीच सड़क में खड़ी बस की चाबी निकाल ली. उनलोगो ने मामले की शिकायत पीपी थाना में करायी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया. बस चालक की तलाश जारी है. घटना की जानकारी बस मालिक मुकेश सिंह को दी गयी.
उन्होने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. साथ ही आसनसोल बस एसेासिएशन तथा बस कर्मियों के यूनियन को घटना की जानकारी दी. बस एसोसिएशन तथा आईएनटीटीयूसी यूनियन के प्रतिनिधि बार एसोसिएशन के कार्यालय में पहुंचे. उन्होने बार एसोसिएशन के सचिव बानी मंडल ने मुलाकात की. कर्मचारी यूनियन के सदस्यो ने एमएमआईसी (क्रीडा व संस्कृति) अभिजीत घटक से बातचीत कर मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. इस मामले में गुरूवार की शाम को बैठक करने का निर्णय लिया गया है.
अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने कहा कि बस मालिक से कोई शिकायत नहीं है. बसो के कोर्ट होकर परिचालन में भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं है. लेकिन मालिको को सोच समझ कर कर्मचारियो की नियुक्ति करनी चाहिए. कर्मचारियो का बायोडाटा चेक कर लेना चाहिए. बस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धरम साव ने कहा कि इस मामले में बार एसोसिएशन के सचिव श्री मंडल से मुलाकात की गयी थी. चालक के खिलाफ पीपी थाना में मामला किया गया है. सदर महकमा शासक प्रलय राय चौधरी ने कहा कि कार्ट परिसर में सडक के दोनो ओर के अनाधिकृत तौर दुकान लगाने वाले दुकानदारो केा एक महीने का भीतर इलाके को खाली करने का नोटिस दिया गया है. जिला प्रशासन, एडीडीए तथा नगर निगम प्रशासन के सतर से एक मार्केटिंग कंम्लेक्स का निर्माण किया जायेगा. साथ पीडब्लूडी के सहयोग से सडक को चौडा करने कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा.