कोयलांचल के स्कूलों में उत्साहपूर्वक मना बाल दिवस, कई कार्यक्रम आयोजित

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंगारंग प्रस्तुति देकर नन्हें-मुन्नों ने अभिभावकों का मन मोहा बच्चों ने चाचा नेहरू के बताये रास्ते पर चलने की ली शपथ दुर्गापुर : ‘बच्चों की खुशहाली ही राष्ट्र, समाज की तरक्की का आधार है’, इस विचार धारा के साथ ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल […]

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंगारंग प्रस्तुति देकर नन्हें-मुन्नों ने अभिभावकों का मन मोहा

बच्चों ने चाचा नेहरू के बताये रास्ते पर चलने की ली शपथ
दुर्गापुर : ‘बच्चों की खुशहाली ही राष्ट्र, समाज की तरक्की का आधार है’, इस विचार धारा के साथ ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप हर्षोल्लास के साथ शिल्पांचल में मनाया गया. सरकारी तथा निजी स्कूलों में बच्चों ने केक काट चाचा की जयंती मनायी. छात्र-छात्राओं के िलये क्वीज, वाद-विवाद तथा स्लोगन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी. छात्रों द्वारा देशभक्ति के समूह गीत गाये. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों ने दुर्गापुर महकमा अस्पताल प्रांगण में डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली. इसके बाद अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया.
इस दौरानदुर्गापुर महकमा शासक शंख सांतरा, अस्पताल अधीक्षक डाॅ देवव्रत दास, स्कूल प्रिंसिपल सुब्रत मुखर्जी, वार्ड पार्षद दिपेन कुमार मांझी भी उपस्थित थे. लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुये सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी. हल्की बुखार होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से जांच कराने को कहा गया. इस दौरान अस्पताल के मरीजों के बीच फल वितरण किया गया. दूसरी ओर, बेनाचिति कांग्रेस कार्यालय में चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. शहर के विभिन्न स्कूलों में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया.
छात्र-छात्राओं को सैर करायी तारामंडल की
पानागढ़. गलसी दो ब्लॉक स्थित उड़ो अवैतनिक प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप तारामंडल प्रबंधन ने नि:शुल्क तारामंडल की सैर करायी. इस अवसर पर विद्यालय में एक स्मार्ट क्लास का भी शिलान्यास किया गया. ऑडियो तथा अत्याधुनिक तकनीक स्मार्ट क्लास में लगायी जायेंगी. प्रधान शिक्षक साधन कुमार सरकार ने बताया कि तारामंडल प्रबंधन ने बाल दिवस के मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को तारामंडल दिखाया. इसके लिये कोई शुल्क नहीं लिया गया. स्मार्ट क्लास का भी शिलान्यास किया गया. जिला सर्वशिक्षा मिशन के अधिकारी एस चौधरी ने तारामंडल प्रबंधन को बधाई दी.
बाल दिवस पर ट्रैफिक पार्क का उद्घाटन
बांकुड़ा. बाल दिवस के उपलक्ष्य में बांकुड़ा जिला पुलिस ने बच्चों को ट्रफिक नियमों के प्रति जागरुक करने के लिये एसपी कार्यालय के निकट चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन िकया. उद्घाटन करेत हुये बांकुड़ा एसपी सुखेन्दु हीरा ने कहा कि इसे ट्राफिक पार्क का नाम दिया गया है. यहां बच्चे खेलकूद के माध्यम से ट्राफिक नियमों से वाकिफ हो सकेंगे. उद्घाटन सामारोह के दौरान नगरपालिका चेयरमैन महाप्रसाद सेनगुप्ता, वाइस चेयरमेन दिलीप अग्रवाल, आरटीओ अनिर्वान मुखर्जी, आइसी ट्राफिक बांकुड़ा सब्यसाची मुखर्जी एवं अन्य विशिस्ट अधिकारी उपस्थित थे. मेजिया थाना पुलिस ने थाना प्रांगण में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की. सड़क सुरक्षा एवं जागरुपता विषय पर चित्रांकन करनी थी.
मेजिया थाना प्रभारी मानस चटर्जी ने कहा कि प्रतियोगिता में 121 बच्चों ने भाग लिया. बांकुड़ा सदर थाना अन्तर्गत बिकना प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में बिकना आस्था उत्सर्ग वेलफेयर सोसाइटी ने नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार के सहयोग से बाल दिवस मनाया. मौके पर नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर स्कूली बच्चों को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया. मौके पर सोसाइटी सचिव उषा डान ने कहा कि बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >