इसीएल में एचएमएस का प्रदर्शन एक नवंबर को

आसनसोल : दसवें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते के विरोध में कोलियरी मजदूर कांग्रेस (सीएमसी) आगामी एक नवंबर को ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (इसीएल) मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी. यूनियन कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए यूनियन के महासचिव शिवकांत पांडेय ने कहा कि कंपनी के सभी क्षेत्रों से यूनियन समर्थक इसमें शामिल होंगे. इसकी […]

आसनसोल : दसवें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते के विरोध में कोलियरी मजदूर कांग्रेस (सीएमसी) आगामी एक नवंबर को ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (इसीएल) मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी. यूनियन कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए यूनियन के महासचिव शिवकांत पांडेय ने कहा कि कंपनी के सभी क्षेत्रों से यूनियन समर्थक इसमें शामिल होंगे. इसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं.
यूनियन के महामंत्री श्री पांडेय ने कहा कि दसवें वेतन समझौते में कई विसंगतियां है. यही कारण है कि एचएमएस प्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने तथा यूनियन प्रतिनिधियों ने इस पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इसकी पूर्व सूचना पहले ही यूनियन ने श्रमिकों को दे दी थी. ड्रॉफ्ट कमेटी की बैठक के बाद उन विसंगतियों को श्रमिकों के सामने रखा गया. श्रमिकों की राय के अनुरूप जेबीसीसीआई की अंतिम बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने इसका पुरजोर विरोध किया. लेकिन प्रबंधन तथा तीन केंद्रीय यूनियनों की सहमति होने के बाद समझौता संपन्न हो गया. उनलोगों ने समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया.
उन्होंने कहा कि सेवाकाल में कर्मी के निधन या मेडिकल अनफिट होने के बाद आश्रित के नियोजन का प्रावधान हर वेतन समझौते में रहा है. लेकिन इस बार प्रबंधन ने इसे समाप्त करने की रणनीति बनायी. मार्च तक कमेटी के निर्णय की बात कही गयी है. यह कमेटी जेबीसीसीआई के अधीन भी नहीं है. प्रबंधन मनमाने तरीके से इसमें निर्णय लेगा. उन्होंने कहा कि संडे डय़ूटी सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में भी प्रबंधन कटौती करना चाहता है. इन कटौतियों के कारण श्रमिकों को जितना घाटा होगा,उससे कम ही वृद्धि वेतन समझौते में हुयी है.
श्री पांडेय ने कहा कि वेतन समझौते से कोयला श्रमिकों में काफी आक्रोश है. यूनियन के स्तर से हर कोलियरी में सभी व बैठकें की गयी है. आगामी एक नवंबर को इसीएल मुख्यालय पर कोयला श्रमिक अपने आक्रोश का प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि वेतन समझौते की विसंगतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >