पानागढ़/बर्दवान. पूर्व बर्दवान जिला परिषद भवन में सोमवार को जिला परिषद के सभाधिपति देबू टुडू के नेतृत्व में अहम बैठक की गई. इसमें जन स्वास्थ्य विभाग के कर्माध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य अधिकारी आदि प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में डेंगू समेत अन्य रोगों के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम पर चर्चा की गई. श्री टुडू ने बताया िक जिले में सबसे ज्यादा पूर्वस्थली एक ब्लॉक में डेंगू के लक्षण पाये गये हैं. यहां पर 24 लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं.
पूर्व बर्दवान जिले में 244 लोगों में डेंगू का लक्षण देखा गया है. पूर्व स्थली दो ब्लॉक में 12 लोगों में लक्षण पाये गये हैं. कालना एक तथा दो ब्लॉक, केतुग्राम एक-दो ब्लॉक समेत मंगलकोर्ट में भी डेंगू के लक्षण पाये गये हैं. समस्त ब्लॉकों में मेडिकल टीमें भेजी गयी हैं. स्प्रे, मच्छरदानी आदि लोगों को मुहैया कराया जा रहा है.
