वार्ड 18 में पेयजल के लिए बोरिंग कार्य शुरू

सीतारामपुर : 18 नंबर वार्ड अंतर्गत सीतारामपुर के पांच मोहल्लों में बोरिंग कर पेयजल की समस्या दूर की जायेगी. यह जानकारी वार्ड पार्षद अमित तुल्सियान ने दी. उनकी मौजूदगी में रविवार को सीतारामपुर उपर बाजार के समीप हनुमान पल्ली में बोरिंग कार्य शुरू हुआ. सनद रहे कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या स्थायी […]

सीतारामपुर : 18 नंबर वार्ड अंतर्गत सीतारामपुर के पांच मोहल्लों में बोरिंग कर पेयजल की समस्या दूर की जायेगी. यह जानकारी वार्ड पार्षद अमित तुल्सियान ने दी.
उनकी मौजूदगी में रविवार को सीतारामपुर उपर बाजार के समीप हनुमान पल्ली में बोरिंग कार्य शुरू हुआ. सनद रहे कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या स्थायी समस्या है. इसमें सीतारामपुर इलाका भी शामिल है. निवासियों को रात्रि दो बजे जाग कर पानी भरना पड़ता है. कुछ ऐसे मोहल्ले है, जहां के निवासी तीन किलोमीटर दूर से साइकिल से पानी लाते हैं.
पांच बोरिंग लगने की सूचना ऐसे निवासियों के लिए खुशी की खबर है. पार्षद श्री तुल्सियान ने कहा कि वार्ड मे मूल समस्या पेयजल है. यह उनकी प्राथमिकता में शामिल है. मेयर जितेंद्र तिवारी की मदद से वार्ड में पांच स्थानों पर बोरिंग कराने की योजना को मंजूरी मिली है. कार्य शुरू हो गया है. अन्य इलाको में भी जल्द पेयजल की स्थायी व्यवस्था की जायेगी. दिनेश मोदी, झुनकी साव, जेपी साव, ऋ षि अग्रवाल, संजय ठाकुर, मनोज केसरी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >