पानागढ़ : विरभूम जिले के तारापीठ मंदिर से पूजा कर लौट रही टाटा सूमो गुसकरा पुलिस फाडी अंतर्गत उडग्राम के पास बर्दवान सिउड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर मारूति वैन तथा साइकिल सवार को टक्कर मार दी. मारूति वैन में सवार गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गये. साइकिल सवार भी घायल हो गया. उसकी अवस्था चिंताजनक है. स्थानीय ग्रामीणों ने टाटा सूमो चालक तथा उसके मालिक की जमकर पिटाई की तथा पुलिस को सौंप दिया.
अनियंत्रित सूमो ने मारुति वैन, साइकिल सवार को मारा धक्का
पानागढ़ : विरभूम जिले के तारापीठ मंदिर से पूजा कर लौट रही टाटा सूमो गुसकरा पुलिस फाडी अंतर्गत उडग्राम के पास बर्दवान सिउड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर मारूति वैन तथा साइकिल सवार को टक्कर मार दी. मारूति वैन में सवार गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गये. साइकिल सवार भी घायल हो गया. उसकी […]

पुलिस के अनुसार उत्तरपाड़ा निवासी जय गोस्वामी टाटा सूमो के साथ तारापीठ में पूजा अर्चना करने गये थए. वापस लौटते समय चालक और सूमोमालिक शराब के नशे में थे. गुसकरा के पास पहले मारूति वैन को टक्कर मारी. वहां से भागते समय साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय निवासियों ने पीछा कर टाटा सूमो को पकड़ लिया तथा उसके चालक और उसके मालिक की जमकर पिटाई की. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को उन्हें सौंप दिया. पुलिस ने वाहन से शराब की बोतलें भी बरामद की है. मारूति वैन में सवार गर्भवती महिला मीता बैराग्य, सुजन बैराग्य, सुधामय बैराग्य आदि घायल हो गये. साइकिल सवार की पहचान नहीं हो पायी है. सभी घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
वैन पर सवार गर्भवती महिला समेत चार घायल, एक की हालत गंभीर
सूमो चालक, उसके मालिक की पिटाई, सौंपा स्थानीय थाना पुलिस को
गुसकरा थानाअंतर्गत उड़ग्राम के पास बर्दवान सिउड़ी सड़क पर घटना