आभूषणों से लेकर लग्जरी कारों तक की ग्राहकी रही तेज पूरे दिन
पारंपरिक बर्त्तनों के साथ इलेक्ट्रानिक्स सामानों, किचन वियर की मांग
आसनसोल. धनतेरस को लेकर आसनसोल-दुर्गापुर महकमा में करीब पांच सौ करोड़ रूपये की खरीद बिक्री हुयी. इसमें स्वर्ण व हीरे आभूषण, कार, बाइक, कमर्शियल वाहन तथा घरेलू इलेक्ट्रानिक्स किचन वियर व बर्त्तन शामिल है. सुबह पौने आठ बजे से ही शुभ मुहुर्त्त होने के कारण दिन भर खरीदारी होती रही. बाइक व कारों की बुकिंग पहले से ही थी. डिलेवरी लेने के लिए देर रात तक भीड़ रही. दुकानों तथा शोरूमों को दुल्हन की तरह सजाया गया था. दुकानों में फूल पती, रंग-बिरंगी बिजली लड़ियां आदि से सजायी गयी थी. ज्वेलरी के बड़ी प्रतिष्ठानों के साथ-साथ छोटी-छोटी दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही.
बुलेट का बढ़ा क्रेज
इस वर्ष बुलेट का क्रेज काफी दिखा. शहर के इकलौते शोरूममें बड़ी संख्या में इसकी बुकिंग की गयी थी. इसके लिए अग्रिम बुकिंग ही अधिक थी. ग्राहकों में क्लासिक 350, इलेक्ट्रा, थंडर वर्ड तथा हिमालयन मॉडल की बाइकें अधिक पसंद आ रही थी. अन्य कंपनियों की बाइकों के शोरूम में भी काफी भीड़ रही. स्कूटी की बिक्री अदिक हुयी. एक आकलन के अनुसार आसनसोल शहर में 70 से अधिक स्कूटियां बिकी. कई शोरू मों में इसके लिए महिला ग्राहकों को छूट भी दी जा रही थी. इसके साथ ही मोटरसाइकिलों की बिक्री भी हुयी.
लग्जरी कारें भी पीछे नहीं
धनतेरस को लेकर फोर व्हीलर गाड़ियों की भी बुकिंग खूब करायी गयी थी. हर शोरूम में 15 से 20 कारों की अग्रिम बुकिंग हो चुकी थी. कुछ ग्राहकों ने मॉडल व कलर पसंद नहीं होने पर बुकिंग कर दी. ऑटोमोबाइल्स बाजार में धनतेरस में इस वर्ष कम से कम 15 करोड़ रूपये के कारोबार के दावे किये गये. इनमें कई लग्जरी कारें भी शामिल हैं. इनके साथ ही स्कार्पियों एवं बोलेरों की भी बिक्री अपेक्षा के अनुरूप रही.
चम्मच से ले इलेक्ट्रानिक्स किचन वेयर की बहार
धनतेरस को लेकर धातु के बर्त्तन से लेकर इलेक्ट्रानिक्स बच्र्चन की दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही. बाजार में चम्मच से लेकर इलेक्ट्रानिक्स किचन वेयर की बहार थी. पारंपरिक महिलाएं छठ तथा अन्य पूजा के लिए कांसा, तांबा, पीतल के बर्त्तन अधिक पसंद कर रही थी.
तो घरेलू काम के लिए स्टील व इलेक्ट्रानिक्स किचन वेयर पसंद कर रही थी. छोटे-छोटे से लेकर बड़े- बड़े पारंपरिक व अधुनिक बच्र्चन उपलब्ध थए. बाजार मेंमल्टी कूकर का क्रेज गृहिणियों के बीच बना रहा. कारोबारियों ने बतायाकि इस बार इलेक्ट्रानिक्स किचन वेयर पर अकर्षक ऑफड़ जारी किये गये थे. कंपनी की ओर से चयनित सामग्रियों पर कई ऑफर दिये गये थे. मिक्सी, माइक्रोवेब ओवेन, गैस चूल्हा, जूसर, इंडेक्शन कूकर पर उपहार मिल रहे थे.
सर्राफा बाजार में लेटेस्ट कलेक्शन की मांग
धनतेरस पर शहर के तनिष्क, पीसी चन्द्रा, सेनको, बराल आदि के शोरूमों के साथ ही स्वर्ण आभूषणों की दुकानों पर भी जम कर बिक्री हुयी. हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक वृद्धि नहीं दिखी. सभी कंपनियों ने सर्राफा बाजार मेंएक से बढ़ कर एक डिजाइन व नये कलेक्शन के गहने उतारे थे.
तनिष्क ने फिल्म पद्मावती में दिखाये गये आधुनिक व परंपरागत आभूषणों के कलेक्शन उतारे थे. उसके शोरूममेंसोना-चांदी, हीरा-मोती के ब्रांडेड गहनों का विशाल संग्रह उपलब्ध था. पद्मावती कलेक्शन के नाम पर स्पेशल गहनों की डिजाइनें आयी थी. इसी तरह पीसी चन्द्रा तथा सेनको ने भी बेहतर कलेक्शन बाजार में उतारे थे. महिला ग्राहकों ने जम कर खरीदारी की.
बाजारों में सुबह से ही भारी भीड़
बस्तीन बाजार, हॉट्टन रोड, रामबंधु स्थित वित्तिय संस्थानों, निजी एवं सार्वजनिक बैंकों में, ज्वेलरी दुकानों, गिरजा मोड़, रामबंधु तला, मुर्गासोल, राहा लेन स्थित इलेक्ट्रोनिक्स दुकानों में देर शाम तक खरीदारी हुयी.
गीरजा मोड स्थित इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम के संचालक ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक्स सामानों के साथ साथ इस बार फोर जी मोबाइलों की ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की. विशेष फाइनेंस स्कीमों का ग्राहकों ने जमकर लाभ उठाया. उषाग्राम स्थित वाहन शोरूम के प्रबंधक ने कहा कि इस वर्ष नये वाहनों की अच्छी बिक्री हुई है. सौ से ज्यादा ग्राहक पहले ही अपने पसंदीदा वाहन बुक कर गये थे. वाहनों की बुकिंग एक से दो माह पहले से हो रही थी. उन्होंने भुगतान एवं फाइनेंस की प्रक्रिया पूरी कर धनतेरस पर वाहनों की डिलीवरी ली.
