बर्नपुर : आसनसोल ऑयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) का शिष्टमंडल ने गुरूवार को श्रमिक सुविधाओं के मुद्दे को लेकर आइएसपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिर्वाण दासगुप्ता से मुलाकात की.
यूनियन महासचिव हरजीत सिंह ने कहा कि 26 सितंबर को आइएसपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) को आइएसपी कर्मियों से संबंधित कुछ अहम मुद्दो को लेकर ज्ञापन दिया गया था. जिसका संज्ञान लेने के लिए सीओ से मुलाकात की गयी. उन्होंने बताया कि बर्नपुर टाउनशीप में 1670 क्वार्टरो को असुरक्षित व जजर्र घोषित कर दिया है. जिसमें से कुछ क्वार्टरो पर अवैध कब्जा हो गया है.
इसके साथ ही आईएसपी कर्मियों को आवंटित क्वार्टरो पर भी अवैध कब्जा हो चुका है. इससे कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आइएसपी कर्मियों को शेयर क्वार्टर में रहने को बाध्य किया जा रहा है. शादीशुदा कर्मी अपने परिवार के साथ रहने को तरस रहे है.
लेकिन उनको अलग क्वार्टर आवंटित र्नह हो रहा है. प्रबंधन को जरूरतमंद कर्मियों को त्वरित क्वार्टर आवंटित करना होगा. साथ ही टाउन विभाग की ओर से बिजली के बिल दरो में संशोधन किया गया. नियमित कर्मियों की ओर से बिजली के बिल का उचित भुगतान किया जा रहा है. अवैध कब्जेदार टाउन विभाग की बिजली सेवा का नि:शुल्क फायदा ले रहे है. इस पर रोक लगानी होगी.
उन्होंने कहा कि बर्नपुर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है. जिसके कारण कर्मियों को अच्छी चिकित्सा से वंचित रहना पड़ता है. कभी-कभी जटिल बीमारियों में दूसरे अस्पतालो में रेफर किया जाता है.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज की मृत्यु हो जाती है. कुशल व दक्ष चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति की जाये. कमियों के बच्चो की शिक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय के भवन को डीएवी प्रबंधन को आवंटित किया जाये. आइएसपी संचालित स्कूलों की प्रबंधन कमेटी का दायित्व स्कूलों को सौंपा जाना चाहिए. बर्नपुर टाउन की मुख्य सड़कों की शीघ्र मरम्मत होनी चाहिए. स्ट्रीट लाइट, टाउनशीप, ओवर हेड टैंक की नियमित रूप से सफाई तथा रख रखाव होना चाहिए.
उपरोक्त समस्याओ का समाधान के लिए आग्रह किया गया. शिष्टमंडल में विजय सिंह, अजय राय आदि शामिल थे. सीइओ श्री दासगुप्ता ने शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
