कईयों को हिरासत में लेकर पुलिस अधिकारी कर रहे पूछताछ
पश्चिम बर्दवान जिले से चुरायी बाइकों की खपत होती झारखंड में
आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले तथा झारखंड के देवघर समेत आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी मामले में संलिप्त मधुपुर के जयंती ग्राम निवासी विजय दास को आसनसोल दुर्गापुर कमीश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है. विजय की निशानदेही पर पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी हुयी बाइक अलग-अलग जगहों से बरामद किया है.
पुलिस विजय को लेकर शनिवार की रात मधुपुर पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से विजय के घर जयंती ग्राम व महुआडाबर में पुलिस ने छापेमारी की.
पुलिस ने जयंती ग्राम से विजय के दो भाइयों को हिरासत में लिया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. महुआडाबर से मोहम्मद मनीरु द्दीन मियां को हिरासत में लिया गया है. जबकि उसका पुत्न मोहम्मद नईम घर से भाग निकला. मोहम्मद मनीरु द्दीन व इसका पुत्न डेढ़ वर्ष पूर्व मधुपुर के एसआर डालमिया रोड में हुए दो पेट्रोल पंपकर्मियों की हत्या व साढ़े दस लाख लूट मामले में जेल जा चुका है.
उस दौरान घटना के एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने हत्या व लूट में प्रयुक्त दो बाइक, पिस्टल व गोली के अलावे हजारों की नगदी महुआडाबर से मो नईम के पास से बरामद किया था. पूछताछ में गिरफ्तार विजय ने बताया कि उन्होंने मधुपुर में तकरीबन दर्जन भर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इसके अलावा कई अन्य शहरों से भी अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
