बर्नपुर : हीरापुर खाना अंतर्गत नरसिंहबांध तथा घासीपाड़ा से लापता दोनों युवकों को बुधवार की सुबह पुलिस ने बरामद कर लिया. सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष उनका बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सभी को उनके परिजनों को सौप दिया. बीते एक अक्तूबर से तीन युवक तथा दो युवतियां लापता थी. एडीसीपी (वेस्ट) अनामित्न दास ने बताया कि युवकों का मोबाईल ट्रैकिंग कर इन्हें बर्नपुर स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया था. सभी युवक सकुशल ह
सनद रहे कि नरिसंग बांध निवासी अरमान शेख (14), प्रशांत राम (14) और धरमपुर निवासी गुड्डू(15) एक अक्तूबर से लापता हो गये. उनके लापता होने को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे. स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को लेकर पुलिस पर दवाब बनाने के लिए मंगलवार को थाने पर प्रदर्शन किया , त्रिवेणी मोड अवरोध किया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच आरंभ किया और बुधवार तक सभी सकुशल मिल गये. गाजिर्यनों ने राहत की सांस ली है.
