शिल्पांचल की 32 और कमेटियां नामित

आसनसोल. श्रेष्ठो दुर्गा पूजा सम्मान-2017 के लिए मंगलवार को प्रभात खबर की टीम ने िशल्पांचल का दौरा किया. इस दौरान 32 और पूजा कमेटियों को पुरस्कार के लिए नामित किया गया. इससे पहले सोमवार को 17 कमेटियों को नामित िकया गया था. सर्वश्रेष्ठ कमेटियों को बेस्ट पंडाल सज्जा, बेस्ट मूर्ति, बेस्ट लाइटिंग आदि श्रेणियों में […]

आसनसोल. श्रेष्ठो दुर्गा पूजा सम्मान-2017 के लिए मंगलवार को प्रभात खबर की टीम ने िशल्पांचल का दौरा किया. इस दौरान 32 और पूजा कमेटियों को पुरस्कार के लिए नामित किया गया. इससे पहले सोमवार को 17 कमेटियों को नामित िकया गया था. सर्वश्रेष्ठ कमेटियों को बेस्ट पंडाल सज्जा, बेस्ट मूर्ति, बेस्ट लाइटिंग आदि श्रेणियों में दैनिक समाचारपत्र प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया जायेगा.
बता दें कि दुर्गोत्सव के दौरान एक-दूसरे से बेहतर पंडाल बनाने के लिए पूजा कमेटियां के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है. उनके पंडाल में जब श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और उनके आयोजन को पुरस्कार मिलता है तब पूजा कमेटियों को लगता है कि उनकी मेहनत सार्थक हो गयी. पूजा कमेटियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ही प्रभात खबर इन्हें श्रेष्ठो दुर्गा पूजा सम्मान प्रदान करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >