मुख्य डाकघर में लगेगी नयी लिफ्ट

आसनसोल. आसनसोल प्रधान डाक घर में पिछले तीन साल से बंद पड़ी लिफ्ट को बदलने का प्रस्ताव क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा गया. आसनसोल एचपीओ के चार तल्लों में कई विभागीय कार्यालय हैं. दूसरे तल्ले पर सीनियर पोस्ट मास्टर, चौथे तल्ले पर वरिष्ठ डाक अधीक्षक का कार्यालय है. पहले वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन संबंधी समस्याओं के […]

आसनसोल. आसनसोल प्रधान डाक घर में पिछले तीन साल से बंद पड़ी लिफ्ट को बदलने का प्रस्ताव क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा गया. आसनसोल एचपीओ के चार तल्लों में कई विभागीय कार्यालय हैं. दूसरे तल्ले पर सीनियर पोस्ट मास्टर, चौथे तल्ले पर वरिष्ठ डाक अधीक्षक का कार्यालय है. पहले वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन संबंधी समस्याओं के लिए तीसरे तल्ले में जाना पड़ता था. कर्मियों एवं ग्राहकों के उपरी तल्लों में सीढ़ी चढ़ कर जाने की समस्या के समाधान के लिए वर्ष 1979 में लिफ्ट लगायी गयी थी. काफी दिनों तक परिसेवा देने के बाद विगत तीन सालों से तकनीकी कारणों से लिफ्ट बंद पड़ी है.
इसकी मरम्मत के लिए आसनसोल एचपीओ से कोलकाता मुख्यालय को कई बार प्रस्ताव भेजे जाने पर तकनीकी कर्मियों ने लिफ्ट की जांच की. जांच में काफी पुरानी लिफ्ट होने के कारण इसके यंत्रंश बाजार में उपलब्ध न होने के कारण उसे मरम्मत के अयोग्य करार दिया गया. आसनसोल एचपीओ के वरिष्ठ डाक अधीक्षक अभिजीत भट्टाचार्या ने बताया कि दिल्ली से अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में आयी टीम ने लिफ्ट की जांच कर उसे अव्यवहार योग्य घोषित किया है. पुरानी लिफ्ट के पूरे ढांचे को हटा कर स्क्रेप किया जायेगा और उसके स्थान पर एचपीओ में नयी लिफ्ट लगायी जायेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >