अविनाश आनंद बने सुपरशक्ति सिंगिंग आइडल

रानीगंज. सुपरशक्ति सिंगिंग आइडल 2017 का ताज अविनाश आनंद के सिर सज गया. रविवार शाम को हुये फाइनल में उन्होंने प्रतिद्वन्द्वियों को पछाड़ते हुये पहला स्थान हासिल कर लिया. दूसरा स्थान नयन खान तथा तीसरा स्थान अरूप राय ने प्राप्त किया. विजयी प्रतियोगी अविनाश को 71,000, नयन खान को 51,000 तथा 31,000 की राशि प्रदान […]

रानीगंज. सुपरशक्ति सिंगिंग आइडल 2017 का ताज अविनाश आनंद के सिर सज गया. रविवार शाम को हुये फाइनल में उन्होंने प्रतिद्वन्द्वियों को पछाड़ते हुये पहला स्थान हासिल कर लिया. दूसरा स्थान नयन खान तथा तीसरा स्थान अरूप राय ने प्राप्त किया. विजयी प्रतियोगी अविनाश को 71,000, नयन खान को 51,000 तथा 31,000 की राशि प्रदान की गयी. इसके साथ ही इन्हें ट्राफी भी दी गयी.
उल्लेखनीय है कि सुपर स्मेल्टर लिमिटेड(सुपरशक्ति) जामुड़िया ने प्लांट के अंदर कार्यरत कर्मचारियों के भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से सुपर शक्ति सिंगिंग आइडल 2017 का आयोजन किया था. इसमें 94 प्रतियोगियों ने भाग लिया था. दो महीने के अथक प्रयास के बाद छह चरणों में 33 प्रतिभागियों को चुना गया. अंतिम चरण यानी फाइनल में पांच कर्मचारी पहुंचे थे.
फाइनल रविवार को रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली के सभागार में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आयोजित हुआ. प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक बांग्ला, हिंदी गीत गाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक दिलीप अग्रवाल ने कार्यक्र म के संयोजन को लेकरप्लांट के अधिकारियों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि कारखाना को छोटे से पौधे के रूप में लगाया गया था. यह धीरे-धीरे विशाल वटवृक्ष का आकार ले रहा है. उन्होंने कहा कि कंपनी की उपलब्धियों के पीछे कंपनी के अधिकारी एवं श्रमिकों का अथक प्रयास है.
मौके पर कंपनी में अपना एक दशक से अधिक समय गुजारने वाले कर्मचारियों का जोरदार स्वागत किया गया. सुपर स्मेल्टर्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कई राउंड में चली प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. कार्यक्र म से प्लांट में कार्यरत अन्य कर्मियों तथा श्रमिकों को प्रेरणा मिलेगी.
मौके पर राजीव कुमार झा, संजय सिंघानिया, चेतन यागनिक, संजय अग्रवाल, अरु ण कुमार तुलस्यान, अनिल कुमार वर्मा, एके सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. कर्मचारियों के परिजनों ने भी कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया. कार्यक्रम का सफल संचालन अमिज शर्मा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >