जिलाशासक कार्यालय के समक्ष बाउरी समाज ने किया प्रदर्शन

बिहार, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों का जमावड़ा जुआ, ड्रग्स, अवैध धंधों के कारण महिलाओं का घर से निकला दूभर अक्सरहां ग्रामीण युवकों को होना पड़ता है उनके अत्याचार का शिकार आसनसोल : बाउरी समाज उन्नयन समिति की कुल्टी ब्लॉक कमेटी ने विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को बीएनआर मोड़ से रैली […]

बिहार, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों का जमावड़ा
जुआ, ड्रग्स, अवैध धंधों के कारण महिलाओं का घर से निकला दूभर
अक्सरहां ग्रामीण युवकों को होना पड़ता है उनके अत्याचार का शिकार
आसनसोल : बाउरी समाज उन्नयन समिति की कुल्टी ब्लॉक कमेटी ने विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को बीएनआर मोड़ से रैली निकाली. कन्यापुर स्थित जिलाशासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. बाद में उसके शिष्टमंडल ने जिलाशासक शंशाक सेठी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.
रैली में ऑल इंडिया कंफेडरेशन ऑफ एससी/ एसटी ऑर्गेनाइजेशन, सिद्धु -कान्हू हुल कमेटी, आदिवासी जनरक्षा कमेटी के सदस्यों ने भी सहभागिता की. जिलाशासक कार्यालय के समक्ष रैली में शामिल बाउरी समाज के लोगों ने लक्षीपुर के दिशा जनकल्याण केंद्र में आपराधिक तत्वों के जमावड़े एवं अवैध क्रियाकलापों के संचालन के विरोध में प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. दस प्रतिनिधियों ने अतिरिरक्त जिलाशासक खुर्शीद अली कादरी के कक्ष में उपदंडाधिकारी सायनतन बोस से मुलाकात कर सहयोग का आग्रह किया.
नेतृत्व कर रहे बाउरी समाज उन्नयन समिति के ब्लॉक अध्यक्ष गणोश बाउरी ने कहा कि लच्छीपुर के दिशा जनकल्याण केंद्र में असमाजिक एवं आपराधिक लोगों के आने जाने के कारण वहां निकटवर्ती ग्राम में रह रहे बाउरी समाज के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
दिशा जनकल्याण केंद्र में संध्या से ही यूपी, बिहार, झारखंड नंबर के वाहनों का आना शुरू होता है. वहां जुआ, नशाखोरी और अवैध शराब की जमकर बिक्री होती है. रात को लड़कियों, महिलाओं को घर से निकलने में भय लगता है. 15 अगस्त को एक स्थानीय युवक के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने बर्बरतापूर्वक मार पीट कर उसे घायल कर दिया और भाग निकले थे. वे सभी बाहरी लोग थे. उन्होंने कहा कि बिहार, यूपी, झारखंड से लोग चोरी, छिनतई, लूट, डकै ती और हत्या जैसे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर यहां शरण लेते हैं. बाद में मामला ठंड़ा पड़ने पर चले जाते हैं.
प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे. अन्य मांगों में आदिवासियों की जमीन को जबरन कब्जा किये जाने से रोकना, दिशा जनकल्याण केंद्र में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाना, इलाके में पानी, सडक, लाइट की व्यवस्था करना, एससी,एसटी प्रमाण पत्र को सहज उपलब्ध कराने की मांगें शामिल थीं. कार्यकारी दंडाधिकारी श्री बोस ने मांग पत्र को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. अवसर पर सचिव कार्तिक बाउरी, आस्तिक बाउरी, राजु टुडू, सुखदेव पासवान, स्वपन दास आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >