कइयों को मिले कार्यालय, कई वेटिंग में

दुर्गापुर. मेयर दिलीप अगस्ती द्वारा एमआइसी सदस्यों के विभागों के दायित्व का बंटवारा करने के बाद कुछ एमएमआइसी ने अपने विभागों के कार्यालय में पहुंच कर दायित्व संभाल लिया. कर्मचारियों तथा अधिकारियों से विभाग के बारे में जानकारी ली. कुछ एमएमआइसी को उनके कार्यालय नहीं मिलने की वजह से वे नगर निगम के कार्यालय में […]

दुर्गापुर. मेयर दिलीप अगस्ती द्वारा एमआइसी सदस्यों के विभागों के दायित्व का बंटवारा करने के बाद कुछ एमएमआइसी ने अपने विभागों के कार्यालय में पहुंच कर दायित्व संभाल लिया. कर्मचारियों तथा अधिकारियों से विभाग के बारे में जानकारी ली. कुछ एमएमआइसी को उनके कार्यालय नहीं मिलने की वजह से वे नगर निगम के कार्यालय में ही घूमते-फिरते नजर आये. पीडब्ल्यूडी विभाग मेयर के पास है.
उनके विभाग के कार्यालय में उपमेयर अनिंदिता मुखर्जी तथा एमएमआईसी प्रभात चटर्जी को काम करते रहे. उपमेयर के कार्यालय में एमएमआइसी अमिताभ बनर्जी, पवित्न चटर्जी को काम करते हुए देखा गया. शिक्षा विभाग में अंकिता चौधरी व युवा कल्याण व क्रीड़ा विभाग में मणि सोरेन ने दायित्व संभाला. राखी तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में दायित्व ले लिया.
धमेंद्र यादव, रूमा पाडियाल तथा निजाम हुसैन मंडल ने भी अपने विभाग के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. मेयर श्री अगस्ती ने कहा एमएमआइसी को उनके विभाग दिये गये हैं. बहुत जल्द उनके कार्यालय भी मिल जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >