बनजेमारी में सीएमसी की प्रस्तावित कमेटी पेश

रूपनारायणपुर. सालानपुर एरिया की बनजेमारी कोलियरी में कोलियरी मजदूर कांग्रेस (एचएमएस) यूनियन की इकाई गठन की प्रक्रि या तेज है. श्रमिकों ने इस मुद्दे पर यूनियन के महासचिव एसके पांडेय के साथ आसनसोल में बैठक की और 14 सदस्यीय कमेटी तैयार कर मंजूरी देने के लिए श्री पांडेय को सौंप दिया. श्री पांडेय ने कहा […]

रूपनारायणपुर. सालानपुर एरिया की बनजेमारी कोलियरी में कोलियरी मजदूर कांग्रेस (एचएमएस) यूनियन की इकाई गठन की प्रक्रि या तेज है.
श्रमिकों ने इस मुद्दे पर यूनियन के महासचिव एसके पांडेय के साथ आसनसोल में बैठक की और 14 सदस्यीय कमेटी तैयार कर मंजूरी देने के लिए श्री पांडेय को सौंप दिया. श्री पांडेय ने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे पर निर्णय लेकर बनजेमारी कोलियरी में यूनियन की इकाई गठन करेंगे.
केकेएससी (आईएनटीटीयूसी) डाबर कोलियरी शाखा के उपाध्यक्ष सच्चिदानंद श्रीवास्तव और पूर्व सचिव असीम नाग के नाम शामिल हैं. अध्यक्ष- सच्चिदानंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष- चिन्मय गोराई, सचिव- असीम नाग, सहायक सचिव- अमल कर्मकार, कोषाध्यक्ष- परिमल नाग, सांगठनिक सचिव- अमर मोची, मधुसूदन चक्र बर्ती, दुगाई बाउरी, कार्यकारिणी सदस्य के लिए सविता महतो, लक्खीकान्त बाउरी, मनीष सिन्हा, अमित कुमार राय, झरना कुंभकार और समर बाउरी के नाम प्रस्तावित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >