पैनल एक के नौ तथा दूसरे के छह उम्मीदवार विजयी

डीसीसीआइ कार्यकारी समिति के चुनाव परिणाम घोषित दुर्गापुर. दुर्गापुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नयी कार्यकारी समिति के चुनाव परिणाम सोमवार की रात घोषित किये गये. चुनाव में दोनों ही पैनल के सदस्यों की जीत हुई. परिणाम का चेम्बर्स सदस्यों ने खुल कर स्वागत किया. मतगणना को लेकर चेंबर भवन परिसर और उसके आस-पास […]

डीसीसीआइ कार्यकारी समिति के चुनाव परिणाम घोषित
दुर्गापुर. दुर्गापुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नयी कार्यकारी समिति के चुनाव परिणाम सोमवार की रात घोषित किये गये. चुनाव में दोनों ही पैनल के सदस्यों की जीत हुई. परिणाम का चेम्बर्स सदस्यों ने खुल कर स्वागत किया.
मतगणना को लेकर चेंबर भवन परिसर और उसके आस-पास गहमागहमी का माहौल देखा गया. पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव अधिकारियों ने चेम्बर के मेम्बरों की उपस्थिति में मतगणना का कार्य समाप्त किया. चुनाव में निवर्तमान सचिव हरप्रसाद घोषाल की अगुवाई वाले पैनल के 6 सदस्यों की जीत हुयी, वहीं युवा व्यवसायी भोला भगत की अगुवाई वाले दूसरे पैनल के नौ सदस्यों ने इस चुनाव में जीत दर्ज की. बताया जाता है िक चुनाव में शुरू से ही दूसरे पैनल के सदस्यों का दबदबा दिख रहा था.
यह आिखरी समय तक कायम रहा. जीतने वाले सदस्यों में चन्दन दास सबसे अधिक 283 वोट पाकर पहले स्थान पर रहे वही परिमल साईं ने 201 वोट पाकर 15वां स्थान पाया. निवर्तमान सचिव हरप्रसाद घोषाल वाले पैनल के सुधीर कुमार दास को 255, हरप्रसाद घोषाल को 243, संजय अग्रवाल को 237, रामगोपाल अग्रवाल को 229, काशीनाथ दुत्ता को 203 तथा परिमल साईं को 201 वोट मिले. वही भोला भगत वाले पैनल के चन्दन दास ने 283, तरुणकांति कोनार ने 279, चन्दन दत्ता ने 276, कवि दत्ता ने 271, मनोज अग्रवाल ने 255,अरविन्द बंसल ने 245, रामकृष्ण पाल ने 239, भोला भगत ने 210, अनिरुद्ध श्याम ने 214 वोट प्राप्त किये.
गौरतलब है कि रविवार की सुबह बेनाचिती स्थित चेंबर भवन में चुनाव तय समय पर प्रारम्भ हुआ था. तकरीबन 520 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया था. 2017-2019 की कार्यकारी समिति के लिये होने वाले इस चुनाव में 39 उम्मीदवार खड़े थे.
चुनाव में खड़े दो पैनलों में से एक में निवर्तमान सचिव हरप्रसाद घोषाल, रामगोपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुधीर कुमार दास, काशीनाथ दास, सुजय कुमार दत्त, प्रशांत गोस्वामी, बृजमोहन गुप्ता, सागर प्रसाद गुप्ता, अचिंतो पोद्दार, सुशांत पोद्दार, शिवशंकर प्रसाद, बाबुलचन्द्र साहा, परिमल साईं, संदीप सिकदर प्रमुख थे. दूसरे पैनल में मनोज अग्रवाल, अरविन्द बंसल, पार्थसारथी भद्र, कौशिक चटर्जी, चन्दन दास, कवि दत्त, िवजय प्रसाद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, तरुणकांति कोनार, अमित मजुमदार, रामकृष्ण पाल, अनिरुद्ध श्याम, विमलचंद्र शुक्ला प्रमुख थे.
इसके अलावा नौ लोग बिना किसी पैनल के खड़े थे. इस चुनाव में बिना पैनल वाले एक भी मेंमब जीत नहीं पाये.
एक पैनल के उम्मीदवार हरप्रसाद घोषाल ने परिणाम घोषित होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा िक चुनाव में हार-जीत तो लगी ही रहती है. किसी भी पैनल के लोग जीते सभी को मिलजुल कर चेम्बर के विकास के लिये कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव और भी अच्छे तरीके से होना चाहिए था. कई मेंमरों में मतदान को लेकर रोष था.
उनकी शिकायत थी की इस चुनाव में मेंबरों को सही तरीके से मतदान नहीं करने दिया गया. बाहरी लोगों का दबदबा अधिक दिखाई पड़ा. पुलिसिया व्यवस्था के बावजूद बाहरी लोगों ने अपने वोट डाले. इसका परिणाम यह हुआ िक सही लोगों की चुनाव में हार हो गयी. उन्होंने कहा िक चेम्बर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. ऐसा नहीं होना चाहिए. एक गलत परम्परा को आगे बढ़ने से रोकने के लिये सभी मेंबरों को एकजुट होना होगा. यदि दूसरे पैनल वाले चाहेंगे तो उन्हें पूरा सहयोग दिया जायेगा.
दूसरे पैनल के उम्मीदवार भोला भगत का कहना है िक दुर्गापुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बीते कुछ सालों से पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका था.
इस कारण इलाके के व्यापारी इससे दूर होते चले जा रहे थे. कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिये कुर्सी के लालच में पड़ कर संस्था को डूबने में लगे हुये थे. व्यापारियों के हित के लिये संस्था द्वारा कोई भी कार्य इन दो वर्षों में नहीं िकया गया. यह संस्था केवल नाम भर की रह गई थी. इस संस्था को बचाने के लिए युवा व्यापारियों ने चुनाव लड़ने का फैसला किया था. मेंबरों ने भी इस पैनल के सदस्यों पर अपना पूरा विश्वास जताते हुये उन्हें िवजयी बनाया. उन्होंने कहा िक सभी मेंबरों का साथ लेकर व्यापारियों के हित में कार्य किये जायंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >