रेल से जुड़ी मौतों को रोकने के लिए जागरूकता वर्कशॉप

आसनसोल : रेल परिक्षेत्र अंतर्गत स्टेशन, ट्रेक यार्ड, मिड सेक्शन आदि में हो रही मौत एवं दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से मंडल रेल कार्यालय परिसर में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ एएन झा की अध्यक्षता में वर्कशॉप का आयोजन किया गया. डॉ झा ने कहा कि आसनसोल मंडल के क्षेत्रधिकार में विगत […]

आसनसोल : रेल परिक्षेत्र अंतर्गत स्टेशन, ट्रेक यार्ड, मिड सेक्शन आदि में हो रही मौत एवं दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से मंडल रेल कार्यालय परिसर में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ एएन झा की अध्यक्षता में वर्कशॉप का आयोजन किया गया.
डॉ झा ने कहा कि आसनसोल मंडल के क्षेत्रधिकार में विगत तीन वर्षो में कुल 370 व्यक्तिओं की मौत विभिन्न घटनाओं में हुई है. इनघटनाओं के विेषण में पाया गया कि लगभग 50 प्रतिशत ऐसी मौतें ट्रेन पास के कारण हुई हैं, 25 प्रतिशत मौतें फूट बोर्ड, गेट पर यात्र करने एवं वहां से गिरने के कारण हुई है.
अन्य कारणों में चलती ट्रेन में चढ़ने -उतरने और आत्महत्या आदि के कारण हैं. मामलों को गंभीरता से लेते हुए वर्कशॉप के दौरान सभी मुद्दो पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. मंडल में ऐसे स्थानों को चिंहित करना, रोकथाम के उपाय करने, यात्रियों को जागरूक करने, ट्रेसपासिंग पर कार्रवाई करने, फुट बोर्ड, ट्रेन गेट पर यात्र करने वाले यात्रियों की काउंसिलिंग करने आदि का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >