रूपनारायनपुर : भारत स्काउट, गाइड केंद्रीय िवद्यालय संभाग राज्य, कोलकाता डिविजन के 68 स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टेन, कब मास्टर और फ्लोक लीडर के लिए एडवांस तथा बेसिक कोर्स के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ.
केिव चित्तरंजन में आयोजित इस शिविर के समापन समारोह में शिविर निदेशक सह प्राचार्य पीके टेलर, वरीय शिक्षक कुंतल बटव्याल, सुदेशना सरखेल, प्रधान शिक्षक एमपी साह, शिविर नायक िसयाराम यादव आदि उपस्थित थे. स्काउट व गाइड के प्रतिष्ठाता बेडेन पॉवेल की तस्वरी पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. प्राचार्य श्री टेलर ने बताया कि केवि कोलकाता संभाग के 19 स्काउट मास्टर और 21 गाइड कैप्टेन को एडवांस कोर्स तथा नौ कब मास्टर और 19 फ्लोक लीडर को बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण शिविर में दिया गया.
केवि चित्तरंजन, सांतरागाछी, बेंगडुबी, गैंगटक, कमांड, सुकना, इच्छापुर, आइआइएम जोका, पानागढ़, साल्टलेक और बॉलीगंज के विद्यालयों से आये प्रशिक्षकों ने इन्हें प्रशिक्षण दिया. प्राचार्य श्री टेलर ने शिविर में भाग लेने वाले सभी को उपहार प्रदान किया. संगीत शिक्षक शरदचंद्र मिश्र के नेतृत्व में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोिजत िकये गये.
