सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल, गंभीर

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत स्टील टाउनशिप के महात्मा गांधी रोड इलाके में रविवार की देर शाम हुयी सड़क दुर्घटना में एक मोटर साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया. घायलावस्था में उसे पुलिस की मदद से डीएसपी अस्पताल में ले जाया गया. घायल की पहचान बेनाचिती के गुरुद्वारा रोड निवासी रुपेश कुमार अग्रवाल के […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत स्टील टाउनशिप के महात्मा गांधी रोड इलाके में रविवार की देर शाम हुयी सड़क दुर्घटना में एक मोटर साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया. घायलावस्था में उसे पुलिस की मदद से डीएसपी अस्पताल में ले जाया गया. घायल की पहचान बेनाचिती के गुरुद्वारा रोड निवासी रुपेश कुमार अग्रवाल के रूप में की गयी है.
बताया जाता है िक कंप्यूटर के कारोबार से जुड़ा रुपेश कल देर शाम महात्मा गांधी रोड इलाके से होकर जा रहे थे. इस दौरान दुर्गापुर महिला कॉलेज के समीप सड़क पर दौड़ रहे कुत्ते को बचाने के क्रम में उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. मोटरसाइकिल के पलटने पर वे सड़क पर िगर पड़े. उनका सिर सड़क के िकनारे लगे डिवाइडर से टकरा गया. वही उनके शरीर पर भी काफी चोटें लगी. चोटिल अवस्था में वे तकरीबन एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहे.
बताया जाता है की उस सड़क से होकर गुजरने वालों ने उनकी मदद करना जरूरी नहीं समझा. अंत में सड़क से गुजर रहे दो युवकों ने उन्हें सड़क पर तड़पता देख तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें दुर्गापुर मेन अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने घटनास्थल से पाये गये मोबाइल से रुपेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकरी पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे. वहां उनकी हालत गंभीर देख कर उन्हें शहर के िमशन अस्पताल में ले जाया गया. जहा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >