बालुरघाट थाने के सामने तृणमूल के तीन नेताओं को पीड़ितों ने पीटा

सात दिनों से राहत नहीं मिलने का आरोप बालूरघाट. राहत सामग्री नहीं मिलने से गुस्साये बाढ़ पीड़ितों ने तीन तृणमूल नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों की जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि बाढ़ को लेकर सात दिनों से एक स्कूल में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत सामग्री नहीं मिली थी. इसके विरोध में शुक्रवार […]

सात दिनों से राहत नहीं मिलने का आरोप
बालूरघाट. राहत सामग्री नहीं मिलने से गुस्साये बाढ़ पीड़ितों ने तीन तृणमूल नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों की जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि बाढ़ को लेकर सात दिनों से एक स्कूल में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत सामग्री नहीं मिली थी. इसके विरोध में शुक्रवार को उक्त घटना घटी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों के चंगुल से इन नेताओं को बचाया. सूत्रों के मुताबिक, बालूरघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकभृगु ग्राम पंचायत इलाके के एक स्कूल में सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने आश्रय लिया है.
सात दिनों से इन्हें कोई राहत सामग्री नहीं मिली. यहां तक कि पेयजल की भी व्यवस्था नहीं की गयी और न ही तिरपाल दिया गया. शुक्रवार की सुबह दो किमी तक पानी में चलकर सैकड़ों परिवारों के हजारों लोग बालूरघाट थाने के सामने जमा हुए और राहत की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >