स्कूल में लगी आग, क्षेत्र में मचा हड़कंप

किसनपुर : थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में एक आवासीय निजी शिक्षण संस्थान में मंगलवार को गैस सिलिंडर फंटने से आग लग गयी. जिसमें 80 छात्रों का सारा समान जल कर राख हो गया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होनी सूचना नहीं है. जानकारी अनुसार किसनपुर-गणपतगंज मुख्य पथ श्रीपुर गांव के समीप वर्षों से चल […]

किसनपुर : थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में एक आवासीय निजी शिक्षण संस्थान में मंगलवार को गैस सिलिंडर फंटने से आग लग गयी. जिसमें 80 छात्रों का सारा समान जल कर राख हो गया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होनी सूचना नहीं है.
जानकारी अनुसार किसनपुर-गणपतगंज मुख्य पथ श्रीपुर गांव के समीप वर्षों से चल रहे आवासीय विद्यालय सह कोचिंग सेंटर में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर फट गया. जिसमें 75 वर्ग फीट में बना आवासीय विद्यालय जल कर राख हो गया.
आग लगने की सूचना पर जब आस-पास के लोग व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचता, तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया था. आग लगने से आवासीय विद्यालय में रह रहे 80 छात्रों का सारा समान जल कर राख हो गया. हालांकि कुछ देर बाद दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गये. लेकिन किसी भी सामग्रियों को जलने से बचाया नहीं जा सका. आग लगने की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया.
घटना के बाद आवासीय विद्यालय सह कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर अशोक साह, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार साह, व विद्यालय इंचार्ज अनिल कुमार अनमोल ने बताया कि अग्निकांड में किसी बच्चा को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है. विद्यालय प्रधान सुनील कुमार साह ने थाना एवं अंचल में आवेदन देकर सहायता की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >