चपुई कोलियरी में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप, महिलाओं ने िकया प्रदर्शन
रानीगंज : इसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत चपुई कोिलयरी में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप होने से स्थानीय महिलाओं ने रोष प्रकट करते हुये मंगलवार को एजेंट कमलेश पासवान तथा प्रबंधक राजीव सिन्हा को तीन घंटे तक कार्यालय में बंधक बनाये रखा. महिलाओं के आंदोलन के कारण तीन घंटे तक उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया. इस दौरान आइएनटीटीयूसी के बाबू राय, रंजीत राय, विनोद नोनिया, उखड़ा कांग्रेस के सोमेश राय, एचएमएस के अवधेश पाठक, सीटू के दिलीप जाना सहित काफी संख्या में श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
श्रमिक नेता बाबू राय ने बताया कि तीन-चार दिन से खदान के पानी की आपूर्ति ठप है. यहां के िनवासी इसी पानी का दैनिक जीवन के कार्यों में उपयोग करते हैं. उन्होंने बताया कि कोलियरी से 100 से 120 डंपर कोयला उत्पादन होता है. लेिकन प्रबंधन साजिश के तहत कोलियरी बंद करना चाहता है. श्रमिकों को विभिन्न तरीकों से परेशान िकया जा रहा है.
प्रबंधन से बात करने पर सिर्फ आश्वासन िमल रहा है. इस भीषण गरमी में पानी की आपूर्ति ठप होने से िदक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को विपदतािरणी का व्रत होने से महिलाओं को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा. तीन घंटे घेराव, प्रदर्शन के बाद श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक वीके श्रीवास्तव से इस संबंध में बात की. उन्होंने जल्द ही पंप से जलापूर्ति का आश्वासन िदया. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ.
