ट्रेन चलेंगी विलंब से

आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में सीतारामपुर-मधुपुर सेक्शन के विद्यासागर एवं मदनकाटा स्टेशन के बीच अप मेन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के संबंध में 23 जून से दो जुलाई तक अप मेन लाइन पर प्रत्येक मंगलवार, शुक्र वार एवं रविवार को 13.30 बजे से 16.30 बजे तक तीन घंटों के लिए पॉवर […]

आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में सीतारामपुर-मधुपुर सेक्शन के विद्यासागर एवं मदनकाटा स्टेशन के बीच अप मेन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के संबंध में 23 जून से दो जुलाई तक अप मेन लाइन पर प्रत्येक मंगलवार, शुक्र वार एवं रविवार को 13.30 बजे से 16.30 बजे तक तीन घंटों के लिए पॉवर एवं ट्राफिक ब्लॉक की आवश्यकता होगी.
परिणामस्वरूप, 13007 अप उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को उपर्युक्त अवधि के दौरान प्रत्येक मंगलवार, शुक्र वार और रविवार को मार्ग में उपयुक्त रूप से दो घंटों, 12327 अप हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस को प्रत्येक मंगलवार व शुक्र वार को मार्ग में उपयुक्त रूप से 25 मिनट के लिए, 15942 अप डिब्रूगढ़ – झाझा एक्सप्रेस को ब्लॉक के दिन शुक्र वार को मार्ग में उपयुक्त रूप से 50 मिनट तथा 12369 हावड़ा – हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस को अप मेन लाइन पर ब्लॉक के दिन रविवार को मार्ग में उपयुक्त रूप से 25 मिनट के लिए नियंत्रित किया जायेगा.
इंटरसिटी ट्रेनों के ठहराव की मांग
बराकर. जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव बिजय कुमार सिंह ने गुरु वार को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्न प्रेषित कर कुल्टी स्टेशन पर धनबाद पटना इंटरसिटी एवं देवघर रांची इंटर सिटी ट्रेन के ठहराव की मांग की है. पाटलीपुत्न सहित अन्य ट्रेनों के रुट परिवर्तन के बाद यात्रियों को पटना व रांची जाने में भारी परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >