बेनाचिति में करंट लगने से छात्र की मौत

गुरुद्वारा इलाके में िशक्षिका के घर गया था ट्यूशन पढ़ने हाइटेंशन तार को स्पर्श करते ही दौड़ गया करंट पूरे शरीर में दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत बेनचिति गुरुद्वारा इलाके में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गयी. स्थानीय िनवािसयों के सहयोग से उसे इलाज के लिये विधाननगर अस्पताल भेजा […]

गुरुद्वारा इलाके में िशक्षिका के घर गया था ट्यूशन पढ़ने
हाइटेंशन तार को स्पर्श करते ही दौड़ गया करंट पूरे शरीर में
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत बेनचिति गुरुद्वारा इलाके में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गयी. स्थानीय िनवािसयों के सहयोग से उसे इलाज के लिये विधाननगर अस्पताल भेजा गया. लेिकन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक देवज्योति घोष(15) बेनाचिति बाजार के प्रसिद्ध स्वर्ण कारोबारी कमलपुर निवासी शुभाशिष घोष का पुत्र था.
दुर्गापुर के अंग्रेजी माध्यम स्कूल हेमशीला स्कूल में नौवीं का छात्र देवज्योति गुरुद्वारा ट्यूशन पढ़ने आता था. बुधवार की देर शाम भी ट्यूशन पढ़ने आया था. ट्यूशन से छुट्टी होने के बाद जब उसके अभिभावक उसे लेने गए, तो मकान के बरामदे से ही अभिभावक को रुकने का इशारा किया. इसी दौरान बरामदे के समीप से गुजर रहा हाईटेंशन तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जोरदार करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर गया.
सूचना पाकर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. इलाज के लिए उसे विधाननगर अस्पताल भेजा गया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मां और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर है.
नदी में डूबने से छात्र की मौत
पानागढ़. वीरभूम जिले के मयूराक्षी नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने गये छात्र की डूबने से मौत हो गई. गुरुवार सुबह नदी से शव बरामद िकया गया. शव उद्धार होने के साथ ही स्थानीय िनवािसयों ने शव को रखकर िवरोध जताना शुरू कर िदया. स्थानीय िनवािसयों का कहना है िक अवैध बालू खदान के कारण ही दुर्घटना हुई तथा छात्र की मौत हुई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य िकया.
ट्रेन की चपेट में आकर वैन चालक की मौत
बर्दवान. पूर्व बर्दवान में कटवा थाना अंतर्गत पानुघाट कैनलपाड़ा के निवासी एक वैन चालक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें कटवा अनुमंडल अस्पताल में भरती किया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिये बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया. पांच दिनों के इलाज के बाद आज सुबह वैनचालक की मौत हो गयी. पुलिस ने मृतक का नाम बिल्लाल माझी (35) बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >