नितुरिया : पुरुलिया जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ गयी हैं. इस आलोक में आगामी तीन जुलाई को युवा तृणमूल कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी रघुनाथुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. युवा तृणमूल के जिला अध्यक्ष सुशांत महतो ने सोमवार को सभा स्थल का मुआयना किया. उनके साथ विधायक पूर्णचन्द्र बाउरी सहित पार्टी के कई वरीय नेता उपस्थित थे. सांसद श्री बनर्जी की सभा को लेकर अभी से ही तृणमूल कांग्रेस समर्थको में काफी उत्साह दिख रहा है. इसको लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर तैयारी सभाएं की जा रही हैं. सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद कई महीनो के विश्रम के बाद अभिषेक बनर्जी ने फिर से विभिन्न जिलों का सफर शुरू किया है.
पार्टी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंचायत चुनाव के लिए प्रचार का जिम्मा उन्हीं को सौंपा है. दुर्घटना के बाद तीन जुलाई को उनका पहला पुरु लिया दौरा है. पुरु लिया जिला अध्यक्ष श्री महतो ने बताया कि उनके सफर को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर प्रचार चलाया जा रहा है। सोमवार को भी नितुरिया के सडबडी स्थित कम्युनिटी हॉल में रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कर्मियों को लेकर बैठक की गयी. जिसमें सभा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.
