हाइड्रेन का प्रदूषित पानी हुआ विषाक्त, बना खतरनाक

बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत स्थानीय रहमतनगर स्थित चासापट्टी के निवासियों को हाईड्रेन की गंदगी के कारण खेती की सिंचाई में परेशानी हो रही है. चासापट्टी निवासी सीताराम ने बताया कि पिछले कई वर्ष पहले हाईड्रेन के पानी से पूरे चासापट्टी में सिंचाई का काम होता था. हाईड्रेन में पहले पानी बहाने के लिए उपयोग […]

बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत स्थानीय रहमतनगर स्थित चासापट्टी के निवासियों को हाईड्रेन की गंदगी के कारण खेती की सिंचाई में परेशानी हो रही है. चासापट्टी निवासी सीताराम ने बताया कि पिछले कई वर्ष पहले हाईड्रेन के पानी से पूरे चासापट्टी में सिंचाई का काम होता था. हाईड्रेन में पहले पानी बहाने के लिए उपयोग होता है. पुरनिया तालाब के पानी का बहाव शास्त्री नगर हाईड्रेन होकर रहमतनगर चासापट्टी आता था. हाइड्रेन के जल से सिंचाई कर किसान आलू, प्याज, गोभी आदि कई प्रकार की सब्जियों की फसल उगाते थे.
लेकिन हाइड्रेन का जल विषाक्त हो जाने से सिंचाई नहीं की जा रही है. गंदे पानी को पंपिंग करने से पंप में कचरा जाम हो जाता है. साथ ही खेती भी बर्वाद हो जाती है. इन दिनों हाइड्रेन में बर्नपुर मार्के ट की सारी गंदगी का बहाव है. आवारा सुअरो को पालने के लिए बर्नपुर बाजार के शौचालय की सिवेज को तोड़ दिया गया है. जिससे ड्रेन में मल का प्रवाह हो रहा है. साथ ही हाइड्रेन के किनारे निवास करने वाले निवासियों के घरों के शौचालय की सिवेज नहीं है. उनके घरो का मल-मूत्र सीधा ड्रेन में प्रवाहित होता है. हाइड्रेन का गंदा पानी रहमत नगर तथा डामरा को दामोदर नदी में जाकर मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >