नौकरानी से यौन शोषण के आरोपी की सामूहिक पिटाई

आरोपी बताया जा रहा भाजपा नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी बताया जा रहा भाजपा नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड-19 के नातागढ़ इलाके की घटना

बैरकपुर. पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड-19 के नातागढ़ इलाके में नौकरानी से यौन शोषण का आरोप एक भाजपा नेता पर लगा है. इससे आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम स्पंदन दास है.

जानकारी के अनुसार, टॉलीगंज की एक आया को स्पंदन दास अपने घर में काम कराने के लिए लाया था. आरोप है कि उसने रातभर महिला का यौन शोषण किया. सुबह होने पर पीड़िता किसी तरह घर से बाहर निकली और स्थानीय लोगों को घटना के बारे में बताया. इससे आक्रोशित स्थानीय लोग आरोपी भाजपा नेता को पीटने लगे. सूचना पाकर घोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ा थाने ले गयी.

उधर, नगरपालिका के वाइस चेयरमैन सुभाष चक्रवर्ती ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी इलाके में सक्रिय भाजपा नेता के रूप में जाना जाता है. उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >